प्रतीकात्मक फोटो
- होंडा सिटी कार से उतरकर चोरी
- चोरों ने करीब 4 लाख रुपये और 15 बकरे चोरी कर लिए
- गाजियाबाद के हिंडन विहार की घटना
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
गाजियाबाद:
आए दिन चोरी की खबरें आते रहती हैं. आपने तमाम चोरी की घटनाएं देखी और सुनी भी होंगी. लेकिन गाजियाबाद में घटी इस घटना के बारे में आपने पहले कभी सुना नहीं होगा. इस घटना को जानने के बाद आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि चोर इतने संपन्न हैं तो उन्हें चोरी करने की क्या जरूरत हैं. इस खबर को जानने के बाद निश्चित तौर पर आप आश्चर्यचकित रह जाएंगे.
यह भी पढ़ें: बल्ब चुराने के लिए इस आदमी ने कर डाली जबरदस्त एक्सरसाइज, Viral हुआ वीडियो
जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र में चोरी का एक अनोखा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इस वीडियो में चोर होंडा सिटी कार से उतरकर चोरी करते हुए दिखते हैं. कार सवार चोरों ने सबसे पहले हिंडन विहार में रहने वाले अमीरुद्दीन की फैक्ट्री से साढ़े तीन लाख रुपये नकद और ईद की कुर्बानी के लिए पाले गए 15 बकरे चुरा कर फरार हो गए.
यह भी पढ़ें: 7 लाख की घड़ी चोरी करने के लिए चोरों ने अपनाया नया तरीका! जानिए क्या
सीसीटीवी में आप देख सकते है कैसे होंडा सिटी सवार चार चोर कंपनी के गेट का ताला तोड़कर पहले ऑफिस में रखे साढ़े तीन लाख रुपये नकद और लाखों के बकरे चुरा कर ले गए. चोर अपनी हरकत को छुपाने के लिए वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ गए है. बता दें कि घटना बीती रात की है.
VIDEO: जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने लूटा बैंक, CCTV में कैद हुई वारदात

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं