विज्ञापन
This Article is From Oct 05, 2019

दिल्ली में आतंकियों के घुसपैठ करने की आशंका, मथुरा में हाई अलर्ट घोषित

दिल्ली में जैश-ए- मोहम्मद के आतंकवादियों की घुसपैठ की आशंकाओं के चलते उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में हाई-अलर्ट घोषित कर दिया गया है.

दिल्ली में आतंकियों के घुसपैठ करने की आशंका, मथुरा में हाई अलर्ट घोषित
प्रतीकात्मक फोटो
  • दिल्ली में आतंकियों के घुसपैठ करने की आशंका
  • जैश-ए- मोहम्मद के आतंकी कर सकतें हैं घुसपैठ
  • मथुरा में हाई अलर्ट घोषित किया गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मथुरा:

दिल्ली में जैश-ए- मोहम्मद के आतंकवादियों की घुसपैठ की आशंकाओं के चलते उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में हाई-अलर्ट घोषित कर दिया गया है और श्रीकृष्ण जन्मस्थान सहित अन्य संवेदनशील धर्मिक स्थलों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. मथुरा जनपद की सीमा दिल्ली-एनसीआर के निकट है. प्रमुख धार्मिक केन्द्र होने के कारण मथुरा में लोगों का आवागमन बड़ी संख्या में रहता है. हरियाणा और राजस्थान की सीमाएं भी यहां से जुड़ी हुई हैं. 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने आगरा क्षेत्र के एडीजी अजय आनंद के हवाले से बताया कि जैश-ए-मोहम्मद के आंतकवादियों की घुसपैठ के चलते मथुरा में हाई-अलर्ट घोषित कर दिया गया है. राजस्थान और हरियाणा की सीमा पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है.

वाहनों को बिना जांच के प्रवेश नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है. भीड़-भाड़ वाले इलाकों में खुफिया विभाग और सादी वर्दी में पुलिस को तैनात किया गया है.

जन्मस्थान के ‘रेड' व ‘येलो' जोन में वाहनों पर पूरी नजर रखी जा रही है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड, अतिथि गृह, धर्मशालाओं आदि सार्वजनिक स्थलों पर भी संदिग्ध व्यक्तियों की निगहबानी की जा रही है. 
 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com