यूपी के परिवहन मंत्री ने खुद ही बसों में चढ़कर यात्रियों से परेशानियों के बारे में पूछताछ की (फोटो-IANS)
बहराइच:
यहां के रोडवेज डिपो से लखनऊ के लिए बस निकल ही रही थी कि अचानक 'रोको-रोको' की आवाज आई, तो ड्राइवर ने बस रोकी और जब पीछे मुड़कर देखा तो बस में परिवहन मंत्री निरीक्षण करने के लिए बस पर चढ़े हैं.
बस में ज्यादा भीड़ थी, इसलिए मंत्रीजी बस के अंदर नहीं जा सके, लेकिन उन्हें गेट से ही बस में गंदगी दिखाई पड़ी. उन्होंने एआरएम से सवाल किया और चेतावनी दी कि आगे से बस में साफ-सफाई चाक- चौबंद रहे.
परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्रदेव सिंह रविवार को एक दिवसीय दौरे पर बहराइच आए. वह सबसे पहले रोडवेज डिपो पहुंचे. मंत्री का काफिला पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी मच गई. मंत्री ने निर्माणाधीन रोडवेज डिपो का कार्य पूरा होने का समय जाना. उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों से उनकी समस्या के बारे में पूछा और जल्द ही उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया. निरीक्षण के दौरान ही अचानक मंत्री ने शौचालय की साफ-सफाई देखने की बात कही. एक जगह निर्माण कार्य चल रहा था, दूसरी जगह थोड़ी गंदगी दिखाई पड़ी, जिसे साफ कराने का उन्होंने निर्देश दिया.
मीडिया से बात करते हुए स्वतंत्रदेव सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान उन्हें बहुत सारी खामियां मिली हैं. अव्यस्थाएं अधिक हैं, इसमें सुधार करने की जरूरत है. उन्होंने अधिकारियों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को भी कहा.
पत्रकारों से बात करने के बाद स्वतंत्रदेव सिंह एक बस में चढ़ गए. बस में काफी गंदगी दिखाई पड़ी तो उन्होंने एआरएम से गंदगी के बारे में पूछा. एआरएम ने बताया कि बस अभी यहां पहुंची है इसलिए ये गंदगी है अभी इसे साफ किया जाएगा.
इसके बाद परिवहन मंत्री ने एक जाती हुई बस की तरफ इशारा करके उसे रुकवाया. रोकी गई बस का भी मंत्री ने निरीक्षण किया और उन्हे वंहा भी गंदगी मिली. एआरएम को मंत्री जी ने चेतावनी देते हुए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही. इस दौरान उन्होने यात्रियों से भी हाल जाना.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
UP State Road Transport Corporation, Transport Minister, Swatantra Dev Singh, Bahraich