सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान. (फाइल फोटो)
- सपा के वरिष्ठ नेता ने योगी सरकार पर साधा निशाना
- आजम खान ने कहा कि ताजमहल गुलामी की निशानी
- यूपी में टूरिस्ट बुकलेट से ताज का नाम हुआ था गायब
रामपुर:
उत्तर प्रदेश में टूरिस्ट बुकलेट से ताजमहल का नाम गायब होने के मुद्दे पर सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर योगी सरकार ताजमहल को तुड़वाने की पहल करती है, तो वह इसका समर्थन करेंगे. आजम ने कहा कि एक तो यह गुलामी की निशानी है. एक ज़माने में ताजमहल को गिराने की बात चली भी थी मगर इसे गिराने की बात करने वालों ने इसपर अब तक अमल नहीं किया.
यह भी पढ़ें : आजम खान ने विवादित बयान के बाद खुद को बताया बीजेपी की 'आइटम गर्ल'
उन्होंने कहा कि योगी जी अगर इस तरह का निर्णय लेंगे तो हमारा पूरा सहयोग उन्हें रहेगा. इससे पहले ताजमहल के विवाद पर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा था कि ताजमहल हमारी संस्कृति, धरोहर और प्राथमिकता है. रीता ने कहा कि ताजमहल विश्व धरोहर के साथ ही पर्यटन का केंद्र भी है. हमारी सरकार ने ताजमहल के सुधार के लिए 156 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं.
यह भी पढ़ें : ताजमहल दुनिया के टॉप 10 दर्शनीय स्थलों में से एक, जानें बाकी नौ स्थल कौन से...
गौरतलब है कि सोमवार को प्रदेश सरकार की ओर से पर्यटन स्थानों पर एक बुकलेट जारी किया गया था. इसमें ताजमहल को शामिल नहीं किया गया था, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखनाथ मंदिर को जगह दी गई है.
VIDEO: यूपी पर्यटन विभाग की किताब से गायब हुआ ताजमहल
सरकार दे चुकी है सफाई
इसके बाद इस मामले पर विवाद बढ़ गया है और विपक्षी दलों ने सीएम योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर निधाना साधना शुरू कर दिया है. सरकार ने इस मामले पर सफाई भी दी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Azam Khan, Tajmahal