Samajwadi Party MLA Ayodhya Yatra: अयोध्या में रामलला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान अयोध्या जाकर रामलला का दर्शन करने की इच्छा जताने वाले सपा के बाग़ी विधायक अब राम मंदिर जा रहे हैं. वो भी पूरे लाव लश्कर के साथ. उत्तर प्रदेश के अमेठी ज़िले की गौरीगंज सीट से सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह (Rakesh Pratap Singh) आज अपने हजारों समर्थकों के साथ पैदल अमेठी से अयोध्या तक की यात्रा पर निकले हैं. राकेश प्रताप का दावा है कि अखिलेश यादव ने उन्हें अयोध्या जाने से मना किया था.

अमेठी के गौरीगंज से समाजवादी पार्टी के विधायक राकेश प्रताप सिंह विधान परिषद के चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट करने के बाद से ही अमेठी में काफी तेजी चर्चा में आए. इसके बाद मौजूदा भाजपा सरकार ने उन्हें Y प्लस श्रेणी की सुरक्षा भी प्रदान की. वहीं राम मंदिर उद्घाटन के दौरान पार्टी के विरोध के चलते रामलला का दर्शन करने से वह वंचित रह गए थे. विधायक ने तभी यह ठान लिया था कि आने वाले समय में वे अयोध्या राम लला का दर्शन करने जाएंगे. आज बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह हजारों रामभक्तों के साथ भगवान प्रभु श्री राम का दर्शन करने के लिए अयोध्या के लिए पैदल रवाना हुए तो राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई. सपा विधायक की अयोध्या पदयात्रा 108 किलोमीटर की होगी. जो 14 नवंबर को अयोध्या राममंदिर में रामलला का दर्शन करने के बाद समाप्त हो जाएगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

रामलला के दर्शन के लिए पदयात्रा की शुरुआत गौरीगंज स्थित रणंजय इंटर कॉलेज मैदान से शुरू हुई. जहां प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि समेत भाजपा के सभी नेता मौजूद रहे. विधायक के कार्यक्रम में उत्तराखंड के पीठाधीश्वर कृष्णाचार्य और हिन्दू धर्म सगरा पीठाधीश्वर मौनी महाराज ने पद यात्रा में शामिल होकर अपना आशीर्वाद दिया. वही इस यात्रा से सपाई दूर दिखाई दिए.
ऊपर वाला जानता है... चुनाव के समय आजम खान की पत्नी से मुलाकात पर बोले अखिलेश यादव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं