समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह ने भारतीय वायुसेना (IAF) द्वारा पाकिस्तान (Pakistan) में आतंकवादियों के ठिकानों पर हवाई हमलों को ‘झूठा' करार दिया है. मंगलवार को पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘भाजपा नेता झूठे हैं. क्या सर्जिकल स्ट्राइक कुछ नया है? टेलीविजन चैनल उसे आज प्रसारित कर रहे हैं. यह (कि हवाई हमला होगा) 10 दिन से पता था.'
साथ ही उन्होंने दावा किया, ‘यह पांच दिन से पता था कि उन्होंने (सरकार) पाकिस्तान से सांठगांठ कर ली है और एक खाली घर पर कुछ बम गिराने का निर्णय किया है. और उसके बाद (मीडिया को) एक बयान जारी कर देंगे.' पंडित सिंह ने कहा कि भाजपा के लोग खुद आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं. उन्होंने महबूबा मुफ्ती के साथ सरकार बनाकर साबित कर दिया था कि आतंकवाद का समर्थन करने वालों से भी उनको कोई परहेज नहीं है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बौखलाए पाक की फायरिंग में भारतीय सेना के 5 जवान घायल, जवाब में भारत ने उड़ा दीं पांच चौकियां
बता दें, पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए उनकी कमर तोड़ दी है. पीओके के आतंकी कैंप पर भारतीय वायुसेना ने हवाई हमला किया और उसके सारे कैंपों को तबाह कर दिया. वायुसेना की इस बड़ी कार्रवाई में करीब 300 आतंकवादी मारे गए हैं और इसमें जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अज़हर का बहनोई यूसुफ अज़हर भी मारा गया है जो यह कैंप चला रहा था. भारतीय वायुसेना को इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने में 12 मिराज फाइटर जेट का सहारा लेना पड़ा. इतना ही नहीं, करीब 1000 किलो बम भी बरसाए गए. बता दें, 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे, जिसकी जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी.
भारत के डोजियर में जैश के खिलाफ सारे सबूत, देखें आतंकी कैंप की तस्वीरें..
(इनपुट- भाषा)
VIDEO- IAF ने किए जैश के आतंकी कैंप तबाह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं