विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2018

यूपी कांग्रेस पर चढ़ा भगवा रंग प्रदेश अध्यक्ष के त्योरियां चढ़ाने पर उतरा

योगी आदित्यनाथ को देखकर कांग्रेस ने भी रंग बदल लिया, पार्टी प्रवक्ताओं के ऑफिस की एक दीवार भगवा रंग से पैंट करवा दी

यूपी कांग्रेस पर चढ़ा भगवा रंग प्रदेश अध्यक्ष के त्योरियां चढ़ाने पर उतरा
लखनऊ में कांग्रेस प्रवक्ताओं के दफ्तर में दीवार पर पोता गया भगवा रंग.
  • कुछ लोगों ने फोन करके प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर को जानकारी दी
  • राज बब्बर से डांट पड़ने के बाद भगवा दीवार फिर सफेद कर दी गई
  • लखनऊ के माल एवेन्यू में है सफेद रंग का कांग्रेस का दफ्तर
लखनऊ: यूपी में योगी का भगवा रंग अब कांग्रेस पर भी चढ़ गया है, जिसके असर में उन्होंने अपने दफ़्तर को भगवा रंग से पोत दिया. हालांकि राज बब्बर से डांट पड़ने पर उसे फिर सफेद रंग दिया गया.

कहावत है कि 'खरबूजे को देखकर खरबूजा रंग बदलता है,' लेकिन यहां तो योगी को देखकर कांग्रेस ने ही रंग बदल लिया. लखनऊ के पॉश इलाके माल एवेन्यू में सफेद रंग की एक शानदार और विशाल पुरानी हवेली में कांग्रेस का दफ्तर है. इसका नाम नेहरू भवन है. कांग्रेस दफ्तर में पार्टी के प्रवक्ताओं के कमरे में पैंट हो रहा है. इसी सिलसिले में प्रवक्ताओं के ऑफिस की एक दीवार भगवा रंग से पैंट करवा दी..इस पर कई की त्योरियां भी चढ़ गईं और कुछ लोगों ने दिल्ली फोन करके प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर को इसकी जानकारी भी दी. कहते हैं कि राज बब्बर से डांट पड़ने के बाद आनन-फानन में भगवा दीवार फिर सफेद पैंट कर दी गई. इस तरह कांग्रेस के भगवा रंग पर पानी फिर गया.

यह भी पढ़ें : अब बाबासाहब अंबेडकर की मूर्ति के रंग को लेकर विवाद

कुछ लोग कहते हैं कि एक नेता ने दीवार में रंग भरने की नियत से ऐसा किया, तो कुछ कहते हैं कि किसी ने जानबूझकर राज बब्बर की फ़जीहत करने के लिए ऐसा किया. लेकिन बहरहाल कांग्रेस दफ़्तर में ज़्यादा देर भगवा टिक नहीं पाया.

VIDEO : डॉ आंबेडकर की मूर्ति को भगवा रंग से पेंट किया

योगी के सत्ता में आने के बाद उनको खुश करने के लिए यूपी का भगवाकरण शुरू हुआ. विधानसभा एनेक्स भगवा रंग दी गई, सरकारी दफ्तर, स्कूल, थाने भगवा किए गए. लेकिन जब इससे दिल नहीं भरा तो स्वच्छ भारत मिशन में बनने वाले टॉयलेट भी भगवा पोत दिए गए. जो रही सही कसर थी वह किसी कांग्रेस नेता ने पूरी कर दी थी...लेकिन बहरहाल उनके रंग पर पानी फिर गया.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saffron Colour In Congress Office
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com