विज्ञापन
This Article is From Aug 28, 2019

सामाजिक जागरुकता के लिए जरूरी है मीडिया की भूमिका: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर, 2 अक्टूबर तक राज्य को पॉलिथीन मुक्त बनाने के उद्देश्य से काम किया जाना चाहिए.

Also Read in
सामाजिक जागरुकता के लिए जरूरी है मीडिया की भूमिका: योगी आदित्यनाथ
  • 'यूपी रतन सम्मान-2019' में पहुंचे थे योगी आदित्यनाथ
  • 25 प्रतिभावानों को किया सम्मानित
  • उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड का किया गठन
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सामाजिक जागरूकता और सामाजिक बातचीत के लिए मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया है. उन्होंने कहा कि जनता के साथ-साथ मीडिया को जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के महत्वपूर्ण क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम करना चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर, 2 अक्टूबर तक राज्य को पॉलिथीन मुक्त बनाने के उद्देश्य से काम किया जाना चाहिए. वह हिंदी अखबार दैनिक जागरण, आई नेक्स्ट और रेडियो सिटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम 'यूपी रतन सम्मान -2019' में बोल रहे थे. 

योगी आदित्यनाथ बोले- डिग्री पाने के बाद नौकरी के पीछे ना भागें छात्र

योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर समाज के विभिन्न वर्गों के 25 प्रतिभाशाली लोगों को समाज में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया. मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी कर इस बारे में बताया गया है. उन्होंने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में इंसेफेलाइटिस से प्रभावित लोगों की संख्या में "जबरदस्त" कमी आई है, और यह राज्य सरकार और मीडिया के सार्वजनिक जागरूकता और प्रयासों के कारण यह संभव हुआ. उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड का गठन किया गया है. इसके जरिए प्लास्टिक कप के स्थान पर मिट्टी के कुल्हड़ों के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाएगा. (इनपुट-पीटीआई)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yogi Adityanath, Media
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com