विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2019

यूपी में प्रियंका गांधी की नई टीम, राज बब्बर की छुट्टी; अजय कुमार लल्लू को बनाया अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नई कमेटी का ऐलान किया गया, 45 सदस्यों वाली टीम में युवाओं को तरजीह, 18 वरिष्ठ नेताओं की सलाहकार समिति गठित

यूपी में प्रियंका गांधी की नई टीम, राज बब्बर की छुट्टी; अजय कुमार लल्लू को बनाया अध्यक्ष
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी कांग्रेस की नई टीम गठित कर दी है.
  • सलाहकार समिति के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी खुद प्रियंका ने संभाली
  • आराधना मिश्रा ‘मोना' को बनाया गया कांग्रेस विधायक दल का नेता
  • पिछली कांग्रेस कमेटी में करीब 500 सदस्य थे, नई कमेटी में सिर्फ 45
नई दिल्ली:

यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल किया गया है. प्रदेश की नई कांग्रेस कमेटी का ऐलान सोमवार को किया गया. यूपी में प्रियंका गांधी ने अपनी नई टीम बना ली है. राज बब्बर की छुट्टी करते हुए यूपी कांग्रेस का अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को बनाया गया है. अजय कुमार लल्लू विधानसभा में कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता हैं. वे कुशीनगर के तमकुहीराज से कांग्रेस के विधायक हैं. आराधना मिश्रा ‘मोना' को बनाया कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाया गया है. अराधना मिश्रा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की बेटी हैं और प्रतापगढ़ के रामपुर से विधायक हैं. ललितेश मणी त्रिपाठी को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया है. बताया जाता है कि प्रियंका गांधी ने दो महीने की मशक्कत के बाद यह नाम तय किए हैं. नई टीम में युवाओं को तरजीह दी गई है. राज्य कांग्रेस की नई कमेटी में 45 सदस्य हैं.

ओबीसी वैश्य समाज के अजय कुमार लल्लू तमकुहीराज से दो बार से विधायक चुने जा रहे हैं. प्रदेश कांग्रेस कमेटी में  हर पदाधिकारी की जिम्मेदारी और जबाबदेही तय कर दी गई है. यह कमेटी पिछली कमेटी की अपेक्षा दस गुनी छोटी है. पिछली कांग्रेस कमेटी लगभग 500 लोगों की थी, लेकिन नई कमेटी में लगभग 40-45 सदस्य हैं.

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में युवाओं को मौका दिया गया है और वरिष्ठ नेताओं की सलाहकार समिति को मार्गदर्शन की जिम्मेदारी सौंपी गई है. युवाओं को कमान मिली है और 18 वरिष्ठ नेताओं की सलाहकार समिति गठित की गई है. इसकी अध्यक्षता स्वयं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी करेंगी. इसके अतिरिक्त एक आठ सदस्यीय रणनीति ग्रुप भी बनाया गया है जिसमें तेजतर्रार अनुभवी नेताओं को रखा गया है.कमेटी के सदस्यों की औसत आयु लगभग 40 साल है.

सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र की कांग्रेस एमएलए क्या बीजेपी में जाने की तैयारी में?

युवाओं को प्रतिनिधित्व देने का संकेत उपचुनाव की रणनीति से साफ हो गया था. कांग्रेस महासचिव की पसंद नौजवान लीडरशिप है. कांग्रेस ने उपचुनाव में युवाओं को मौका दिया और अब संगठन में भी युवा नेतृत्व को मौका मिला है. इसमें जातीय दबदबा नहीं देखा गया बल्कि समावेशी जातीय समीकरण देखे गए हैं. कमेटी में लगभग 45 फीसदी पिछड़ी जातियों को प्रतिनिधित्व दिया गया है. पिछड़ी जाति में भी हशिए पर खड़ी अतिपिछड़ी जातियों पर ज्यादा फोकस किया गया है.
दलित आबादी को करीब 20 फीसदी नेतृत्व दिया गया है. इस नेतृत्व में प्रभुत्वशाली दलित जातियों के अलावा अन्य जातियों को भी मौका मिला है. मुस्लिम नेतृत्व करीब 15 फीसदी है. इसमें पसमांदा मुस्लिम कयादत पर भी जोर दिया गया है. नई कांग्रेस कमेटी में लगभग 20 फीसदी सवर्ण जातियों का प्रतिनिधित्व है.

uufmu1qk

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू.

Gandhi Jayanti पर प्रियंका गांधी ने दी BJP को नसीहत, कहा- 'बापू के बारे में बात करने से पहले...'

कमेटी में महिलाओं को भी उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है. जमीनी नेताओं और संघर्षशील कार्यकर्ताओं को तरजीह दी गई है. जनाधार वाले संघर्षशील कार्यकर्ताओं को जगह मिली है. कांग्रेस महासचिव ने भी सोनभद्र, उन्नाव और शाहजहांपुर कांड में अपनी सक्रियता दिखाकर पहले ही साफ कर दिया था कि आने वाली कांग्रेस सड़कों पर लड़ती दिखेगी. बताया जाता है कि महीनों मंथन, साक्षात्कार, संवाद और जमीनी रिपोर्ट पर नई कमेटी तैयार हुई है.

प्रियंका गांधी का यूपी सरकार पर निशाना- पूरा प्रशासन चिन्मयानंद को गले लगा रहा है, बचा रहा है

सूत्र बताते हैं कि लगभग चार माह से कांग्रेस की कई टीमें उत्तर प्रदेश की खाक छान रहीं थीं. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी खुद उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं, नेताओं और बुद्धिजीवियों के साथ बैठक करके सलाह मशविरा कर रहीं थीं.  उत्तर प्रदेश में छह राष्ट्रीय सचिव लगातार पूरे प्रदेश का भ्रमण कर रहे थे. प्रियंका गांधी की टीम के लोगों ने जिले-जिले में घूमकर जमीनी पड़ताल की जिसके बाद नई प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए सदस्यों का चयन किया गया.

VIDEO : रायबरेली की कांग्रेस विधायक अदिति सिंह क्या बागी हो गईं?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Congress Committee, Priyanka Gandhi, Ajay Kumar Lallu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com