विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2019

प्रियंका गांधी का यूपी सरकार पर निशाना- पूरा प्रशासन चिन्मयानंद को गले लगा रहा है, बचा रहा है

कानून की एक छात्रा ने चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाया था. बाद में 23 वर्षीय छात्रा को पांच करोड़ रुपये मांगने के आरोप में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया था. उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

प्रियंका गांधी का यूपी सरकार पर निशाना- पूरा प्रशासन चिन्मयानंद को गले लगा रहा है, बचा रहा है
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी. (फाइल तस्वीर)
नई दिल्ली:

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री चिन्मयानंद मामले में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की रविवार को तीखी आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा नेता के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज नहीं किया गया है और प्रशासन पूर्व केन्द्रीय मंत्री को ‘बचा' रहा है. 

कानून की एक छात्रा ने चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाया था. बाद में 23 वर्षीय छात्रा को पांच करोड़ रुपये मांगने के आरोप में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया था. उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

चिन्मयानंद कुछ दिन और अस्पताल में और लड़की कुछ दिन और जेल में रहेगी

प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘महज एक साल पहले शाहजहांपुर के कई प्रशासनिक अधिकारी चिन्मयानंद की आरती उतारते दिखे. मामला अखबारों में उछला था.'

कांग्रेस महासचिव ने लिखा, ‘बलात्कार पीड़िता द्वारा पूरी आपबीती कहने के बावजूद बलात्कार का मुकदमा दर्ज नहीं हुआ, कैसे होता? जब पूरा महकमा गले लगाकर उनका बचाव कर रहा था.'

रेप के आरोप में गिरफ्तार हुए चिन्मयानंद तो BJP ने भी किया किनारा, पार्टी की तरफ से आया यह बयान

चिन्मयानंद फिलहाल न्यायिक हिरासत में है. उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (सी) के तहत मामला दर्ज किया गया है. 

VIDEO: रवीश कुमार का प्राइम टाइम : रेप के मामले में सख़्त कानून बनने के बाद भी क्या हुआ?

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chinmayananda Case, Priyanka Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com