विज्ञापन
This Article is From Nov 19, 2017

डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने कहा, विवादित सीन कटने के बाद ही यूपी में रिलीज होगी 'पद्मावती'

'पद्मावती' फिल्म पर उठे विवाद के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को कहा कि फिल्म से जब तक विवादित अंश नही हटाए जायेंगे तब तक इस फिल्म को प्रदेश में रिलीज करने की इजाजत नहीं दी जायेंगी.

डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने कहा, विवादित सीन कटने के बाद ही यूपी में रिलीज होगी 'पद्मावती'
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (फाइल फोटो)
लखनऊ: 'पद्मावती' फिल्म पर उठे विवाद के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को कहा कि फिल्म से जब तक विवादित अंश नही हटाए जायेंगे तब तक इस फिल्म को प्रदेश में रिलीज करने की इजाजत नहीं दी जायेंगी. उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को कहा कि मैं प्रदेश का मनोरंजन कर मंत्री भी हूं, हम उत्तर प्रदेश में इस फिल्म को तब तक रिलीज नही होने देंगे जब तक कि इसमें से विवादित अंश न हटा दिए जाएं. उन्होंने कहा कि उन्होंने मुगलों के सामने आत्मसर्मपण के बजाय अपने जीवन का बलिदान दे दिया और इतिहास में अपना नाम अमर कर दिया. हमलावरों ने देश में बहुत उत्पात मचाया लेकिन रानी ने अपने सतीत्व और आत्मसम्मान की रक्षा के लिए अपने को 'जौहर' में जिंदा जला लिया.

यह भी पढ़ें : भारी विवाद के बाद टली 'पद्मावती' की रिलीज, मेकर्स ने किया कन्फर्म

इससे पहले 15 नवम्बर को उत्तर प्रदेश सरकार ने केंद्र को एक पत्र भेजकर कहा था कि फिल्म एक दिसम्बर को रिलीज होना प्रदेश में कानून व्यवस्था के मद्देनजर ठीक नहीं होगा. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव को भेजे गये पत्र में राज्य के गृह सचिव अरविंद कुमार ने कहा कि सेंसर बोर्ड को लोगों के विरोध को ध्यान में रखना चाहिए और उसके बाद कोई फैसला लेना चाहिए. राज्य के गृह विभाग ने भेजे अपने पत्र में कहा था कि प्रदेश में 22 नवंबर, 26 नवंबर और 29 नवंबर को होने वाले निकाय चुनाव और एक दिसंबर को होने वाली इन चुनावों की मतगणना. इसके बाद दो दिसंबर को मुस्लिमों के त्योहार बारावफात जिसमें मुस्लिम समुदाय सड़कों पर जुलूस निकालते है. इस स्थिति में एक दिसंबर को फिल्म रिलीज होना कानून व्यवस्था की दृष्टि से ठीक नहीं होगा. 

​यह भी पढ़ें : 'पद्मावती' विवाद : वसुंधरा राजे ने स्मृति ईरानी को लिखी चिट्ठी, 'जरूरी बदलाव के बिना रिलीज न हो फिल्म' -10 खास बातें

फिल्म के रिलीज होने के मद्देनजर पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह ने पहले ही प्रदेश के पुलिस महकमे को अलर्ट कर दिया है. प्रदेश में कुछ संगठनों के फिल्म विरोध के मद्देनजर पुलिस बल का माल मल्टीप्लेक्स और सिनेमा हॉल में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए जाने के आदेश भी दिए गए है. इस संबंध में सभी जिले के पुलिस कप्तानों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये जा चुके है. इससे पहले 'पद्मावती' को लेकर लगातार बढ़ रहे विवादों के बीच फिल्म के निर्माता कंपनी वायकॉम18 ने इसकी रिलीज को टाल दिया है. वायकॉम 18 के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि निर्माता कंपनी वायकॉम 18 ने खुद रिलीज को टालने का फैसला किया है. पहले यह फिल्म एक दिसंबर 2017 को रिलीज करने की घोषणा की थी.

VIDEO: फिल्म पद्मावती के खिलाफ प्रदर्शन

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Padmavati, Keshav Prasad Maurya, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com