विज्ञापन

नोएडा हिंसा: 'जल्दी आना, मिर्च पाउडर लाना', नोएडा में भीड़ को उकसाने वाले ऑडियो और चैट आया सामने

Noida Protest: पुलिस अब उस ऑडियो क्लिप की जांच कर रही है, जिसमें एक शख्स भीड़ को एकत्रित होने के लिए बोल रहा है. लाठीचार्ज के बाद वह सभी से इकट्ठा होने की अपील कर रहा है. 

नोएडा हिंसा: 'जल्दी आना, मिर्च पाउडर लाना', नोएडा में भीड़ को उकसाने वाले ऑडियो और चैट आया सामने
नोएडा में भीड़ को उकसाने वाले ऑडियो- चैट वायरल.
  • नोएडा में सोमवार को हुए हिंसक श्रमिक विरोध प्रदर्शन के बाद मंगलवार को भी विरोध जारी है
  • विरोध प्रदर्शन के लिए व्हॉट्सऐप और इंस्टाग्राम ग्रुप बनाए गए हैं जिनमें लोगों को भड़काया जा रहा है
  • एक ऑडियो क्लिप में एक व्यक्ति पुलिस पर फिर से हमला करने के लिए भीड़ को जुटाने की बात कर रहा है
नोएडा:

नोएडा में सोमवार को हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद मंगलवार को भी कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन जारी है. ये विरोध प्रदर्शन सोची समझी रणनीति के तहत किया जा रहा है. प्रदर्शनकारियों को भड़काया जा रहा है ताकि वे बड़ी संख्या में जुट सकें. बता दें कि विरोध प्रदर्शन के लिए बाकायदा व्हॉट्सऐप और इंस्टाग्राम ग्रुप बनाए गए हैं. जिनमें जुड़े लोगों को उकसाया जा रहा था. कुछ चैट और ऑडियो सामने आए हैं, जिनमें ग्रुप से जुड़े लोगों से एक शख्स कहता नजर आ रहा है कि पुलिस वालों पर मंगलवार को फिर से हमला करना है. उन पर फिर से लाठीचार्ज होना चाहिए. हमारे बहुत से बहन-भाई घायल हुए हैं इसीलिए आप लोग सुबह आने की कृपा करें.

Latest and Breaking News on NDTV

कल फिर आना, मिर्ची पाउडर साथ लाना

बता दें कि ये ऑडियो क्लिप सोमवार रात को ग्रुप में सर्कुलेट किया गया है. लोगों को भड़का रहा शख्स पुलिस पर लाठचार्ज के लिए ग्रुप से जुड़े लोगों को उकसा रहा है. इसके साथ ही इंस्टाग्राम की चैट भी सामने आई है. चैट में  सभी लोगों से मिर्ची पाउडर लाने की बात की जा रही है.

राहुल सिंह नाम का एक शख्स लिख रहा है कि बाई अगर लाठी उठी तो कुछ नहीं मिर्च पाउडर ले चलों, बात खत्म. सब भाई-बहनों से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में मिर्च पाउडर ले चलें. वहीं एक अन्य शख्स कह रहा है कि जबतक हमारी सुनवाई नहीं होती, तब तक हड़ताल चलती रहेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

भीड़ से एकट्ठा होने की अपील

पुलिस अब इस ऑडियो क्लिप की जांच कर रही है. ऑडियो में एक शख्स भीड़ को एकत्रित होने के लिए बोल रहा है. लाठीचार्ज के बाद वह सभी से इकट्ठा होने की अपील कर रहा है. 

हिंसक हुआ श्रमिकों का विरोध प्रदर्शन

बता दें कि नोएडा के फेज-2, सेक्टर-60, 62 और 84 समेत कई औद्योगिक क्षेत्रों में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर श्रमिकों का प्रदर्शन सोमवार को हिंसक हो गया था. इस दौरान पथराव, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं, वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Protest, Noida Protest Latest News, Noida Protest Traffic Jam, Noida Protest Violence, Noida Protests Whatsapp Groups
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com