विज्ञापन
This Article is From Aug 23, 2020

फ्रेंचाइजी के नाम पर ठगने वाले 4 गिरफ्तार, बरामद सामान देख पुलिस के उड़े होश

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) क्षेत्र के थाना फेस-तीन पुलिस ने फर्जी कंपनियां बनाकर लोगों को फ्रेंचाइजी देने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले एक गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

Also Read in
फ्रेंचाइजी के नाम पर ठगने वाले 4 गिरफ्तार, बरामद सामान देख पुलिस के उड़े होश
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. (सांकेतिक तस्वीर)
  • फ्रेंचाइजी देने के नाम पर करते थे ठगी
  • नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़े चार आरोपी
  • बरामद सामान देखकर पुलिस भी सन्न
नोएडा:

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) क्षेत्र के थाना फेस-तीन पुलिस ने फर्जी कंपनियां बनाकर लोगों को फ्रेंचाइजी देने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले एक गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से एक मर्सिडीज कार समेत पांच लग्जरी कार, करीब दो करोड़ का सोना, तीन फ्लैट के दस्तावेज, लैपटॉप व फर्जी दस्तावेज, 13 लाख रुपये नगद तथा फर्जी पैन कार्ड आदि बरामद किया है. पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरिश्चंद्र ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा थाना फेस- 3 पुलिस को सूचना दी गई कि हाइपर मार्ट नाम की कंपनी द्वारा लोगों को फ्रेंचाइजी देने के नाम पर ठगी की जा रही है. इस मामले में थाना फेस तीन में आठ मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जबकि 22 अन्य लोगों ने लिखित शिकायत दी है.

उन्होंने बताया कि घटना की जांच कर रही थाना पुलिस ने आज एक सूचना के आधार पर अंकुर उर्फ सोनू वर्मा उर्फ छोटू उर्फ अजय शर्मा, सुनील कुमार मिस्त्री, रविंद्र कुमार व सुनील कुमार नामक चार लोगों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने इनके पास से एक मर्सिडीज कार समेत पांच लग्जरी कार, तीन फ्लैट के दस्तावेज, करीब दो करोड़ रुपये कीमत का तीन किलो 300 ग्राम सोना, 63 लैपटॉप, 37 कोड स्कैनर, 27 मोबाइल फोन 13 लाख रुपये नकद आदि बरामद किया है.

नोएडा : युवती को बंधक बनाकर रेप करने वाले बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया अरेस्‍ट

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग फर्जी कंपनी बनाकर विभिन्न लोगों को फ्रेंचाइजी देने के नाम पर पैसे ठगते हैं. ये बदमाश सीधे-साधे लोगों को अपने जाल में फंसा कर उनसे ठगी करते हैं. उन्होंने बताया कि ये कुख्यात ठग हैं. पुलिस इनसे गहनता से पूछताछ कर रही है. डीसीपी ने बताया कि इनके पास से पुलिस ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर बनाए गए क्रेडिट कार्ड, पैन कार्ड, वह भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज और मुहर बरामद हुआ है. पुलिस ने इनके पास से चेक बुक आदि भी बरामद की है. इनके खातों में करोड़ों रुपये होने की पुलिस को जानकारी मिली है.

VIDEO: लखीमपुर खीरी रेप केस : पिता ने लगाया हैवानियत का आरोप, पुलिस का इंकार

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Police, Franchise Fraud Case Noida, Noida News, Up News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com