विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2018

मुन्ना बजरंगी के मर्डर से उड़ी 'बाहुबली' मुख्तार अंसारी की नींद! दो दिन से ठीक से खाना भी नहीं खाया

बागपत जेल में अपने सहयोगी डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या से सहम गए हैं. वह दो दिन से अपनी बैरक से बाहर नहीं निकले हैं.

मुन्ना बजरंगी के मर्डर से उड़ी 'बाहुबली' मुख्तार अंसारी की नींद! दो दिन से ठीक से खाना भी नहीं खाया
मुख्तार अंसारी बांदा की जेल में 30 मार्च 2017 से बंद हैं.
  • मुन्ना बजरंगी की हत्या से डरे हुए हैं अंसारी
  • दो दिन से मुख्तार अंसारी ने खाना भी नहीं खाया
  • वह दो दिन से बैरक से बाहर नहीं निकले हैं
बांदा: उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद बाहुबली बसपा विधायक और पूर्वांचल के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी सोमवार को बागपत जेल में अपने सहयोगी डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या से सहम गए हैं. वह दो दिन से अपनी बैरक से बाहर नहीं निकले हैं. जेल प्रशासन ने हालांकि उनकी त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है.

यह भी पढ़ें : ब्रजेश सिंह था मुन्ना बजंरगी का सबसे बड़ा दुश्मन, फिर सुनील राठी ने क्यों मारा?

बांदा कारागार के जेलर वीएस त्रिपाठी ने बुधवार को बताया कि बागपत जेल में सोमवार को अपने सहयोगी डॉन मुन्ना बजरंगी उर्फ प्रेम प्रकाश सिंह की हत्या से जेल की बैरक संख्या-15 और 16 में बंद मुख्तार अंसारी काफी सहमे हुए हैं. वह दो दिन से अपनी बैरक से बाहर नहीं निकले और न ही किसी से मुलाकात की इच्छा जताई है. अंसारी ने दो दिन से ढंग से भोजन भी नहीं किया है.

यह भी पढ़ें : मुख्तार अंसारी : एक ऐसा 'बाहुबली' जिसने 2017 के चुनाव में पीएम मोदी के 'कटप्पा' को हरा दिया था

जेल प्रशासन हालांकि उनकी सुरक्षा में कोई चूक नहीं करना चाहता है और इसके मद्देनजर उनकी त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है. जेलर ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के जरिए 24 घंटे बंदियों की हरकतों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. अधिकारी खुद रात-रातभर जगकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं. उनकी बैरक में किसी भी बंदी रक्षक को भी जाने की इजाजत नहीं है और जेल की हर बैरक में दो दिन से सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. बंदियों या बैरकों से अभी तक कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ें : मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद CM योगी सख्त, जेल सिस्टम को सुधारने के लिए उठाया यह कदम

उन्होंने बताया, 'जेल की बाहरी सुरक्षा भी चाक-चौबंद की गई है. जेल के मुख्य द्वार पर पुलिस के अलावा पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं. अन्य बंदियों के मुलाकातियों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है और उनकी सघन तलाशी ली जा रही है.' 

VIDEO:  मुन्ना बजरंगी की हत्या के पीछे कौन?


बता दें कि पूर्वांचल का माफिया डॉन और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी बांदा की जेल में 30 मार्च 2017 से बंद हैं. यहां उन्हें दिल का दौरा भी पड़ चुका है, जिस पर उनके भाई ने जेल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था. 

(इनपुट : IANS)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mukhtar Ansari, Munna Bajrangi Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com