विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2018

उत्तर प्रदेश : महिला के बाहर जाते ही घर में घुस गया शख्स, 9 साल की बच्ची से किया रेप

पुलिस ने बताया कि एक विधवा महिला किसी काम से जब पड़ोस में गयी थी, तभी गांव के ही रहने वाले राजेश ने घर में घुसकर बच्ची से दुष्कर्म किया. 

उत्तर प्रदेश : महिला के बाहर जाते ही घर में घुस गया शख्स, 9 साल की बच्ची से किया रेप
प्रतीकात्मक फोटो
  • 9 साल की बच्ची से रेप
  • यूपी के प्रतापगढ़ की है घटना
  • पुलिस ने किया मामला दर्ज
प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ जिले के कंधई इलाके में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि कंधई थाना क्षेत्र के एक गांव में राजेश नामक युवक पर नौ साल की एक बच्ची से बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि इलाके में एक विधवा महिला अपनी नौ साल की बेटी और पांच साल के बेटे के साथ रहती है. आरोप है कि रात में वह किसी काम से जब पड़ोस में गयी थी, तभी गांव के ही रहने वाले राजेश ने घर में घुसकर बच्ची से दुष्कर्म किया. 

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद: सॉफ्ट ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर नाबालिग लड़की से पांच युवकों ने किया रेप

घटना के वक्त महिला का बेटा भी घर पर नहीं था और बच्ची घर में अकेली थी. उन्होंने बताया कि बेटा जब घर पहुंचा, तो उसने बहन को खून से लथपथ बेहोशी की हालत में पाया. शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग पहुंचे और बच्ची को स्थानीय चिकित्सालय पहुंचाया. 

VIDEO: हम लोग: बच्चियों से रेप पर सजा-ए- मौत क्या सही?
पुलिस आरोपी राजेश के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले में जांच कर रही है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rape With Child, Rape In Pratapgarh, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com