विज्ञापन

UP News: ट्रक ने युवकों को सड़क पर घसीटा, मांस घिसा... दिखने लगी हड्डियां, मौत; 8 किमी. दूर मिली बाइक

Lalitpur News: ललितपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचे मृतक के मामा ने बताया कि पुलवारा गांव से उसके भांजे को बाइक से छोड़ने जा रहे थे, तभी बांसी चौकी के पास पीछे से आए ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

UP News: ट्रक ने युवकों को सड़क पर घसीटा, मांस घिसा... दिखने लगी हड्डियां, मौत; 8 किमी. दूर मिली बाइक
Lalitpur News: ललितपुर में दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत.

Lalitpur Road Accident: उत्तर प्रदेश के ललितपुर में राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी. हादसे के बाद बाइक ट्रक के नीचे फंस गई, जिससे बाइक सवार भी उसी के साथ घिसटे रहे. करीब 100 मीटर तक घिसटने के बाद युवक किसी तरह बाइक से अलग हो गए, लेकिन तब तक उनका मांस शरीर से अलग हो गया. बुरी तरह जख्मी होने के कारण दोनों की मौत हो गई. हैरानी की बात यह रही कि हादसे के बाद चालक ने ट्रक नहीं रोका. ट्रक में फंसी बाइक करीब 8 किलोमीटर दूर मिली. 

जानकारी के अनुसार, यह हादसा राष्ट्रीय राज्यमार्ग 44 के बांसी कस्बे का है, जहां रात लगभग 10 बजे ललितपुर से झांसी की ओर जा रहे अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सहित दोनों युवक ट्रक में फंस गए और करीब 100 मीटर तक सड़क पर घिसटते चले गए. गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद ट्रक चालक बाइक को फंसा कर भाग रहा था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर राष्ट्रीय राज्यमार्ग 44 पर तेरई फाटक चौकी के पास पकड़ा. ट्रक में फंसी बाइक घटना स्थल से करीब 8 किलोमीटर दूर मिली. 

अमरावती स्कैंडल: अयान का कबूलनामा- ब्रेकअप के बाद बना Playboy, एक समय में 8 लड़कियों से दोस्ती, 2 से बनाए संबंध

दोनों की मौके पर ही मौत 

ललितपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचे मृतक के मामा बाबू ने बताया कि पुलवारा गांव से उसके भांजे को बाइक से छोड़ने जा रहे थे, तभी बांसी चौकी के पास पीछे से आए ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

दुल्हन बारात लेकर पहुंची, दूल्हे से शादी की और विदा कराकर अपने घर ले गई, खूब रोया दूल्हा

पुलिस ने घेराबंदी कर चालक-क्लीनर को पकड़ा  

बांसी पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि ट्रक चालक और क्लीनर को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया है. ट्रक को जब्त कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.  

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com