विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2019

आजम खान के गढ़ रामपुर में जयाप्रदा को अब जंग जीतने का भरोसा, गाना गाकर किया चुनाव प्रचार; देखें VIDEO

उत्तरप्रदेश के समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के गढ़ रामपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव 21 अक्टूबर को

आजम खान के गढ़ रामपुर में जयाप्रदा को अब जंग जीतने का भरोसा, गाना गाकर किया चुनाव प्रचार; देखें VIDEO
रामपुर में एक सम्मेलन में बीजेपी नेत्री जयाप्रदा ने फिल्म 'मेरी जंग' का गाना सुनाया.
  • रामपुर में बीजेपी ने महिला मतदाताओं का सम्मेलन आयोजित किया
  • बीजेपी नेत्री जयाप्रदा ने फिल्म 'मेरी जंग' की गाना सुनाया
  • आजम खान के इस्तीफे के कारण खाली हुई विधानसभा सीट
लखनऊ:

उत्तरप्रदेश के समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के गढ़ माने जाने वाले रामपुर विधानसभा क्षेत्र में अब बीजेपी नेत्री जया प्रदा को जंग जीतने की भरोसा है. लोकसभा चुनाव में आजम खान से पराजित हो चुकीं जया प्रदा ने शुक्रवार को एक फिल्मी गाने के जरिए महिला मतदाताओं में जोश भरने की कोशिश की. आजम खान के सांसद चुने जाने के बाद और विधानसभा से उनके इस्तीफे के बाद रामपुर विधानसभा सीट खाली है.

रामपुर विधानसभा सीट पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव होना है. यह सीट आजम खान के इस्तीफा देने के कारण खाली है. बीजेपी नेता और मशहूर अभिनेत्री जयाप्रदा ने शुक्रवार को रामपुर में महिला मतदाताओं के एक सम्मेलन में गाना सुनाया. उन्होंने हिन्दी फिल्म 'मेरी जंग' का लोकप्रिय 'गीत जिंदगी हर कदम इक नई जंग है...जीत जाएंगे हम, तू अगर संग है...'  सुनाया.
    
चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि 17 राज्यों की 64 विधानसभा सीटों और एक केंद्र शासित प्रदेश में उपचुनाव 21 अक्टूबर को होंगे. 24 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे. चुनाव आयोग ने कर्नाटक की 15 सीटों, उत्तर प्रदेश की 11 सीटों, केरल और बिहार में पांच-पांच सीटों, गुजरात, असम और पंजाब में चार-चार सीटों, सिक्किम में तीन सीटों, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु और राजस्थान में दो-दो सीटों और अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना, मध्यप्रदेश, मेघालय, ओडिशा और पुडुचेरी में एक-एक सीट के लिए विधानसभा उपचुनाव की घोषणा की है. उपचुनावों की अधिसूचना 23 सितंबर को जारी की गई है. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है. नामांकन पत्रों की जांच एक अक्टूबर तक की जाएगी.  

आजम खान के खिलाफ कोर्ट पहुंचीं जया प्रदा, रामपुर से निर्वाचन को दी चुनौती

गौरतलब है कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान आजम खान की ओर से जयाप्रदा पर की गईं टिप्पणियां और बयानों को लेकर विवाद काफी चर्चा में रहा था.

नहीं मानते आजम खान, जया प्रदा की तरफ आपत्तिजनक इशारा किया और की बेहद अभद्र टिप्पणी

VIDEO : सांसद रमा देवी ने कहा- आजम खान को संसद में रहने का अधिकार नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaya Prada
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com