विज्ञापन
This Article is From Jul 09, 2018

ब्रजेश सिंह था मुन्ना बजंरगी का सबसे बड़ा दुश्मन, फिर सुनील राठी ने क्यों मारा?

बृजेश सिंह 90 के दशक में दाऊद के लिए काम करता था. जब दाऊद के जीजा हसीना पारकर के पति की हत्या अरुण गवली गैंग ने करवाई तो दाऊद ने आरोपी की हत्या की सुपारी बृजेश सिंह को दी थी

ब्रजेश सिंह था मुन्ना बजंरगी का सबसे बड़ा दुश्मन, फिर सुनील राठी ने क्यों मारा?
पश्चिमी उत्तर प्रदेश का डॉन सुनील राठी इस समय जेल में बंद है.
  • सुनील राठी का क्यों नाम आ रहा है सामने
  • सुनील से मुन्ना की नहीं थी कोई दुश्मनी
  • इस हत्याकांड से उठे बड़े सवाल
बागपत: बागपत जेल में मारा गया कुख्यात बदमाश मुन्ना बजरंगी को सबसे बड़ा खतरा डॉन बृजेश सिंह से था. बृजेश सिंह इस समय बनारस जेल में बंद है. मुन्ना बजरंगी मुख्तार अंसारी के लिए काम करता था. बृजेश सिंह को भी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उड़ीसा से गिरफ्तार कर और उस पर मकोका लगाया था. बृजेश सिंह का सगा भतीजा सुशील सिंह यूपी में बीजेपी से विधायक है. उसको वाई प्लस सिक्योरिटी मिली हुई है. सुशील सिंह ने कहा था कि मुन्ना बजरंगी और मुख्तार उसकी हत्या करवा सकते हैं. बृजेश सिंह 90 के दशक में दाऊद के लिए काम करता था. जब दाऊद के जीजा हसीना पारकर के पति की हत्या अरुण गवली गैंग ने करवाई तो दाऊद ने आरोपी की हत्या की सुपारी बृजेश सिंह को दी थी. आरोपी मुम्बई के जेजे हॉस्पिटल में भर्ती था. बृजेश सिंह अपने गुर्गो के साथ जेजे हॉस्पिटल में एके-47 लेकर घुसा और आरोपी के साथ साथ जो भी सामने आया उसकी हत्या कर दी.  बृजेश जेजे हॉस्पिटल हत्याकांड से बरी हो चुका है. 
munna bajrangi
​(मुन्ना बजरंगी का फाइल फोटो)

जब प्रशासन की नाक के नीचे हुई जेलों में गैंगवार और गई कैदियों की जान, ये हैं 5 चर्चित मामले

20 साल में 40 हत्याओं के आरोपी मुन्ना बजरंगी को एनकाउंटर में दिल्ली पुलिस ने मारी थीं 11 गोलियां, 10 बड़ी बातें

अब मुन्ना बजरंगी हत्याकांड के तार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक और डॉन सुनील राठी से जुड़ रहे हैं. वह भी कई मामलों में जेल में बंद है. अभी तक इस बात का कोई सुराग नहीं मिल पाया है कि मुन्ना बजरंगी को मारने में सुनील राठी का नाम क्यों सामने आ रहा है क्योंकि दोनों का आपस में दूर-दूर तक किसी भी मामले में संबंध नहीं रहा है. वहीं कुछ दिन पहले ही मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने सीएम योगी से मिलकर मुन्ना बजरंगी की हत्या की आशंका जताई थी.

डॉन मुन्ना बजरंगी की उत्तर प्रदेश की बागपत जेल में गोली मारकर हत्या​

वहीं सवाल इस बात का भी उठ रहा है कि जेल के अंदर पिस्तौल कैसे पहुंची है. एक दिन पहले ही मुन्ना बजरंगी को बागपत जेल लाया गया था. क्या उसको मारने की साजिश में प्रशासन और बड़े लोगों का भी हाथ है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Is Sunil Rathi Behind The Murder Of Munna Bajrangi, Brijesh Singh Was His Enemy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com