विज्ञापन

मुख्तार अंसारी की फरार पत्नी के लिए पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश, अब कैसे बचेगी अफसा?  

गाजीपुर, एसपी डॉ. ईरज राजा ने कहा 50 हजार की इनामी मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा अंसारी की तलाश की जा रही है. उसकी तलाश में गाजीपुर और मऊ में छापेमारी की. आगे भी तलाशी अभियान जारी रहेगा, जल्द ही वह पुलिस गिरफ्त में होगी. 

मुख्तार अंसारी की फरार पत्नी के लिए पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश, अब कैसे बचेगी अफसा?  
Ghazipur Police Launch Search Operation for Mukhtar Ansari Fugitive Wife Afsa Ansari.

Ghazipur Police Launch Search Operation for Mukhtar Ansari Wife Afsa Ansari: उत्तर प्रदेश पुलिस ने 50 हजार की इनामी और आईएस-191 गैंग के सरगना रहे मुख्तार अंसारी की फरार पत्नी अफसा अंसारी की तलाश तेज कर दी है. गाजीपुर पुलिस ने गाजीपुर और मऊ जनपद में एक साथ उसके 7 संभावित ठिकानों पर दबिश दी, इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा. हालांकि,  अफसा अंसारी पुलिस के हाथ नहीं लगी. 

दरअसल, गाजीपुर थाना कोतवाली में अफसा अंसारी पर धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, रंगदारी और धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं. पुलिस ने अफसा अंसारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है, वह लंबे समय से फरार चल रही है. उसकी तलाश में शनिवार 9 मई को पुलिस ने गाजीपुर के मोहम्मदाबाद, मंगल बाजार और सैदपुर क्षेत्र में दबिश दी. इसके साथ ही मऊ जनपद में स्थानीय पुलिस के सहयोग से दक्षिणटोला, कोपागंज, सरायलखन्सी और मोहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र में भी छापेमारी की गई. 

Ghazipur Police Launch Search Operation for Mukhtar Ansari Fugitive Wife Afsa Ansari.

Ghazipur Police Launch Search Operation for Mukhtar Ansari Fugitive Wife Afsa Ansari.

गरीबी की इंतहा, बेटी को बेचकर खरीदा खाना, 4.5 साल की मासूम का 15000 में सौदा 

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के यहां भी रेड 

पुलिस के अनुसार, यह दबिश उन लोगों के ठिकानें पर की गई जो किसी न किसी तरह से आईएस-191 गैंग के सहयोगी रहे हैं. पुलिस टीम ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष तैय्यब पालकी के आवास पर भी छापा मारा और पूरे घर की तलाशी ली. हालांकि, छानबीन में अफसा अंसारी का कोई पता नहीं चला, पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा.

कौन हैं सुरेंद दिलेर जो योगी सरकार में मंत्री बने? दादा-पिता सांसद रह चुके, अलीगढ़ में जश्न 

जल्द ही पुलिस गिरफ्तारी करेगी 

गाजीपुर, एसपी डॉ. ईरज राजा ने कहा 50 हजार की इनामी मुख्तार अंसारी की पत्नी अफसा अंसारी की तलाश की जा रही है. उसकी तलाश में गाजीपुर और मऊ में छापेमारी की. आगे भी तलाशी अभियान जारी रहेगा, अफसा अंसारी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, जल्द ही वह पुलिस गिरफ्त में होगी. 

"मेरा इंजीनियर पति गे, शादी के बाद संबंध नहीं बनाए तो हिडन कैमरे लगवाए, Video देख आंखें फटी रह गईं"

(गाजीपुर से सुनील सिंह की रिपोर्ट)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com