- हिंडन में मांस फेंकने जा रहे बच्चों को धमकाने के मामले में गाजियाबाद पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है.
- पुलिस ने इस मामले में मदरसे के इमाम सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.
- मालूम हो कि बच्चों को गाजियाबाद मेयर धमकाया था, फिर पुलिस को भी चेतावनी दी थी.
गाजियाबाद में हिंडन नदी के किनारे उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब प्रतिबंधित मीट फेंकने के आरोप में कुछ लोगों को मौके पर पकड़ा गया. खुद गाजियाबाद की महापौर सुनीता दयाल मौके पर पहुंचीं और आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
हिंडन में मांस फेंकने जा रहे दो बच्चों को लोगों ने पकड़ा
मामला कानावनी क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां हिंडन नदी में प्रतिबंधित मीट फेंकने की सूचना पर महापौर सुनीता दयाल मौके पर पहुंचीं. आरोप है कि मुस्लिम समुदाय के दो बच्चे मदरसे से लाकर नदी में मीट फेंकने पहुंचे थे. मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें पकड़ लिया जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मेयर ने पुलिस को दी धमकी, लापरवाही हुई तो पूरा थाना सस्पेंड करा दूंगी
वायरल वीडियो में महापौर पुलिस अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देती नजर आ रही हैं. उन्होंने कहा कि अगर मामले में किसी तरह की लापरवाही या गड़बड़ी हुई तो पूरे थाने को सस्पेंड करा दिया जाएगा.
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल देखने को मिला. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो के आधार पर भी पड़ताल की जा रही है. फिलहाल पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है.
पुलिस ने मदरसे के इमाम सहित 3 को किया गिरफ्तार
ACP इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया- 2 नाबालिग लड़के एक साइकिल पर प्लास्टिक की बोरी रखकर ले जा रहे थे. दोनों नाबालिगों को छोड़ दिया गया है, उनकी कोई भूमिका नहीं है. इस मामले में मदरसे के इमाम शमीम, जुबैर और शहबाज को अरेस्ट कर लिया है.
यह भी पढ़ें - साहिबाबाद में एनकाउंटर, दिल्ली-NCR में स्नैचिंग की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके शातिर को लगी गोली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं