विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2018

वाराणसी में गंगा हुईं 'निर्जल', हालात बिगड़ने की आशंका से जलकल विभाग ने जारी की चेतावनी

वाराणसी में जल की इस आपूर्ति की कमी गंगा से जुड़ी है क्योंकि बनारस की प्यास गंगा ही बुझाती है और आज स्थिति ये है कि गंगा खुद निर्जल होती जा रही हैं. उसमें पानी ही नहीं है. 

वाराणसी में गंगा हुईं 'निर्जल',  हालात बिगड़ने की आशंका से जलकल विभाग ने जारी की चेतावनी
वाराणसी: वाराणसी में पहली बार ऐसा हुआ है कि जलकल विभाग को पानी के लियो अलर्ट जारी करना पड़ा है. इस चेतावनी में शहरवासियों से कहा गया है कि पानी को बचाकर रखें, कम खर्च करें, क्योंकि आने वाले समय में हो सकता है कि जल की आपूर्ति ठप हो जाए या कमी आये. वाराणसी में जल की इस आपूर्ति की कमी गंगा से जुड़ी है क्योंकि बनारस की प्यास गंगा ही बुझाती है और आज स्थिति ये है कि गंगा खुद निर्जल होती जा रही हैं. उसमें पानी ही नहीं है. 

वाराणसी के गंगा घाट पर मास्क पहनकर इसलिए किया गया योग

गंगा में कभी पानी की इतनी कमी नहीं है. इस साल गंगा में रेट के टाइल दूर-दूर तक नज़र आने लगे हैं कई जगहों पर तो सिर्फ घुटने भर पानी है. गंगा घाटों की सीढ़ियों को छोड़ कर नीचे खिसक गई हैं. गंगा में पानी की इस कमी की वजह से भदैनी स्थित पंप बंद हो गया है और दूसरे पंपों का भी हाल लगभग यही है.  भदैनी स्टेशन के पास पानी की सप्लाई के लिए जो कुआं बनाया गया है उसमें पंप को 15 से 20 फुट तक डूबा होना चाहिये लेकिन गंगा में पानी की कमी होने के कारण कुएं में पानी बेहद कम हो गया है. पानी की कमी की वजह से तीन में से एक पम्प बंद कर दिया गया है जिससे पानी की आपूर्ति में कमी आई है.  
बनेगा स्वच्छ इंडिया: तमाम कोशिशों के बाद भी गंदी हो रही है गंगा​

इस समस्या पर जलकल विभाग के महाप्रबंधक बीके सिंह कहते हैं कि गंगा का जल स्तर 200 फिट से नीचे नहीं होना चाहिये. यदि ऐसा होता है तो कहीं न कहीं जल संकट शुरू हो जाएगा. अब तक गंगा का जल स्तर 189 फिट तक दर्ज़ हुआ है लेकिन अभी तीन दिनों से इससे भी नीचे 187 फिर पर स्थिर है अगर जल स्तर नहीं बढ़ा तो हालत बेकाबू हो जायेंगे.' माना जाता है कि गंगा दशहरा के बाद से गंगा के जल स्तर में वृद्धि होती है लेकिन गंगा दशहरा को बीते कई दिन हो गये गंगा का जलस्तर प्रतिदिन काम होता जा रहा है. ऐसे में खुद निर्जल गंगा काशी के लोगों की प्यास बुझाने में अक्षम है.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ganga Face Severe Lack Of Water In Varanasi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com