डॉक्टर कफील खान बीआरडी कॉलेज में तैनात थे. (फाइल फोटो)
- डॉक्टर कफील ने सीएम योगी के बयान को बताया गलत
- सीएम योगी पर बगलाने का आरोप
- ठेकेदार को बकाया न देने का किया जिक्र
लखनऊ:
बीआरडी कॉलेज में पिछले साल हुई बच्चों की मौत के मामले में अब सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान को डॉक्टर कफील ने गलत बताया है. उन्होंने कहा है कि योगी जी इस मामले में राजनीति कर रहे हैं जनता को बरगलाने की कोशिश की कर रहे हैं. डॉक्टर कफील ने कहा कि बहुत से बच्चों की जान उस घटना में गई है. ऑक्सीजन की आपूर्ति करने वाले ठेकेदार ने अस्पताल प्रशासन को बकाये के लिये चिट्ठी लिखी थी. गौरतलब है कि डॉक्टर कफील के बयान से पहले रविवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि गोरखपुर में बच्चों की मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं बल्कि अस्पताल के अंदर जारी राजनीति असली वजह थी.
योगी आदित्यनाथ ने कहा, ऑक्सीजन की कमी नहीं, इस वजह से हुई थी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में हुई उस घटना पर करीब एक साल बाद खुलकर बोले मुख्यमंत्री ने कहा, 'अगले दिन मैंने अपना वहां (गोरखपुर मेडिकल कॉलेज) का कार्यक्रम बनाया. मैंने लोगों से पूछा कि आखिर क्या मामला है तो कहा गया कि ऐसा कुछ भी मामला नहीं है और अगर ऑक्सीजन के अभाव से मौत होती तो सबसे पहले वे बच्चे मरते जो वेंटिलेटर पर थे.
योगी आदित्यनाथ ने कहा, ऑक्सीजन की कमी नहीं 'आंतरिक राजनीति' से हुई थी बच्चों की मौत
आपको बता दें कि डॉक्टर कफील को घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था उन पर लापरवाही का आरोप लगाया गया था. कफील खान मेडिकल कालेज के 100 बेड वाले एईएस वार्ड के नोडल अधिकारी थे.
What CM has said is incorrect.Many newborns also died in the incident, newborns don’t get Encephalitis.The supplier of oxygen had written to hospital authorities to clear his dues,to cont. oxygen supply: Dr Kafeel Khan on UP CM’s remark ‘infants didn’t die due to lack of oxygen’ pic.twitter.com/jzA51XKpme
— ANI UP (@ANINewsUP) August 27, 2018
योगी आदित्यनाथ ने कहा, ऑक्सीजन की कमी नहीं, इस वजह से हुई थी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में हुई उस घटना पर करीब एक साल बाद खुलकर बोले मुख्यमंत्री ने कहा, 'अगले दिन मैंने अपना वहां (गोरखपुर मेडिकल कॉलेज) का कार्यक्रम बनाया. मैंने लोगों से पूछा कि आखिर क्या मामला है तो कहा गया कि ऐसा कुछ भी मामला नहीं है और अगर ऑक्सीजन के अभाव से मौत होती तो सबसे पहले वे बच्चे मरते जो वेंटिलेटर पर थे.
Yogi ji is doing politics & trying to mislead people: Dr Kafeel Khan on UP CM’s remark on Gorakhpur infant death case ‘infants didn’t die due to lack of oxygen’ pic.twitter.com/Bfr9EQnEPV
— ANI UP (@ANINewsUP) August 27, 2018
योगी आदित्यनाथ ने कहा, ऑक्सीजन की कमी नहीं 'आंतरिक राजनीति' से हुई थी बच्चों की मौत
आपको बता दें कि डॉक्टर कफील को घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था उन पर लापरवाही का आरोप लगाया गया था. कफील खान मेडिकल कालेज के 100 बेड वाले एईएस वार्ड के नोडल अधिकारी थे.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Doctor Kafeel Khan