Delhi Fraud Couple: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक प्रेमी जोड़े ने फर्जी सीबीआई अधिकारी और कस्टम अधिकारी बनकर लोगों से ठगी की. ये कपल दिल्ली का रहने वाला है और हाई स्कूल इंटर पास है. ये दोनों फिल्में और सीरियल से प्रेरित होकर लोगों से ठगी की. पुलिस के मुताबिक, कपल फर्जी सीबीआई अधिकारी और कस्टम अधिकारी बनकर लोगों को ब्लैकमेल करता था और फिर ठगी को अंजाम देता था.
CBI अधिकारी बनकर कपल करता था ठगी
दरसअल, बीती 4 अप्रैल को जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र निवासी इकरा नाम की एक महिला ने लिखित शिकायत देते हुए पुलिस को ये बताया था कि कुछ दिन पहले व्हाट्सएप के जरिए हिदायतुल्लाह नाम के एक व्यक्ति से उसकी बातचीत शुरू हुई थी. ये बातचीत और कोई नहीं बल्कि दिल्ली का ये बॉयफ्रेंड मंसूर अहमद ही कर रहा था. इस दौरान उसने इकरा को अपनी बहन बनाकर पहले सारी जानकारी जुटाई और फिर अपनी गर्लफ्रेंड रोजी के साथ मिलकर फर्जी आईडी के जरिए कभी सीबीआई अधिकारी तो कभी कस्टम अधिकारी बनकर इस प्रेमी जोड़े ने इकरा और उसके परिवार को ठगना शुरू कर दिया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत
5 लाख रुपये की ठगी होने के बाद इकरा ने इसकी शिकायत पुलिस को की. शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया और सर्विलांस की मदद से इस प्रेमी जोड़े की धर पकड़ शुरू की. हालांकि रविवार को दिल्ली का ये फ्रॉड प्रेमी जोड़ा पुलिस के हफ्ते चढ़ गया. वहीं तलाशी के दौरान इन दोनों के पास से पुलिस ने तीन डेबिट कार्ड, तीन मोबाइल फोन, एक फर्जी आईडी, एक फर्जी सर्च वारंट, एक पासबुक और तकरीबन 2 लाख रुपये की नगदी बरामद की.
फिल्में और सीरियल देखकर लोगों को अपने जाल में फंसाया
पुलिस पूछताछ में प्रेमिका रोजी और प्रेमी मंसूर अहमद ने बताया है कि अपने खर्चे पूरे करने के लिए ठगी को अंजाम दिया. उन्होंने बताया कि फिल्में और सीरियल देखकर सोशल मीडिया के जरिए पहले लोगों को अपने जाल में फंसा कर उनकी जानकारी हासिल की और फिर फर्जी आईडी के जरिए उन्हें डरा धमकाकर उनसे लाखों रुपये की ठगी की. बताया जा रहा है कि ये प्रेमी जोड़ा अब तक तकरीबन 20 लोगों को अपना शिकार बनाकर लाखों की ठगी कर चुका है.
एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने बताया कि उन्होंने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया है. उन्होंने बताया कि ये ठग साफ टारगेट के चक्कर में रहते हैं. खासकर महिला इसमें रहती है और ये पूरी परिवार की जानकारी ले लेती हैं. 15 से 20 मामलों में इस तरह से फ्रॉड किया है.
ये भी पढ़ें: IAS Transfer UP: उत्तर प्रदेश में 40 आईएएस के तबादले, 15 जिलों के डीएम बदले, देखें सूची
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं