विज्ञापन
This Article is From Jul 09, 2017

उत्तर प्रदेश : एम्बुलेंस ना मिलने पर रिक्शा से ले गए शव

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में कथित रूप से सरकारी एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं कराये जाने की वजह से मृतक के परिजन शव को रिक्शे पर लादकर ले गये.

उत्तर प्रदेश :  एम्बुलेंस ना मिलने पर रिक्शा से ले गए शव
( फाइल फोटो )
  • बांदा में सामने आया मामला
  • सीएमओ ने कहा- विभाग को नहीं दी गई थी सूचना
  • कौशांबी में भी सामने आया था ऐसा मामला
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में कथित रूप से सरकारी एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं कराये जाने की वजह से मृतक के परिजन शव को रिक्शे पर लादकर ले गये. राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के सूत्रों ने आज यहां बताया कि रामआसरे (44) नामक व्यक्ति का शव कल रेल की पटरी से बरामद हुआ था. उसके परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए रिक्शे पर लाद कर ले गए थे. इसका वीडियो सोशल मीडिया तथा समाचार चैनलों पर खूब प्रसारित किया गया.

जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉक्टर संतोष कुमार ने इस बारे में पूछे जाने पर बताया कि मृतक के परिजन ने शव को पोस्टमार्टम के लिये ले जाने के वास्ते एम्बुलेंस की जरूरत के बारे में स्वास्थ्य विभाग को कोई सूचना नहीं दी थी. उन्होंने कहा कि शव के पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार के लिए परिजन को सरकारी एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई है. केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा बहुप्रचारित एम्बुलेंस सेवा के बावजूद हाल के दिनों में पात्रों को इसका लाभ नहीं मिलने की घटनाएं सामने आयी हैं. पिछले महीने कौशाम्बी में कथित रूप में एम्बुलेंस नहीं मिलने पर एक व्यक्ति को सात साल की अपनी रिश्तेदार बच्ची का शव साइकिल से ले जाना पड़ा था.


(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh, Banda, Ambulance Service
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com