विज्ञापन
This Article is From Jan 12, 2019

यूपी को लेकर दिल्ली में कांग्रेस की बैठक, लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस से पार्टी बताएगी रणनीति

उत्तर-प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच गठबंधन में कांग्रेस को मौका नहीं दिया गया. शनिवार को मायावती और अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर दोनों दलों के बीच गठबंधन की आधिकारिक जानकारी दी.

यूपी को लेकर दिल्ली में कांग्रेस की बैठक, लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस से पार्टी बताएगी रणनीति
उत्तर-प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर की फाइल फोटो.
नई दिल्ली:

उत्तर-प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच गठबंधन में कांग्रेस को मौका नहीं दिया गया. शनिवार को मायावती और अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर दोनों दलों के बीच गठबंधन की आधिकारिक जानकारी दी. यूपी में गठबंधन के इस माहौल के बीच अब कांग्रेस ने भी शनिवार को दिल्ली में यूपी को लेकर बैठक बुलाई. इस बैठक में यूपी के प्रभारी गुलाम नबी आजाद और प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर भी मौजूद हैं. बैठक में 20 से ज्यादा जिला इकाइयों के अध्यक्ष शामिल हुए. बताया जा रहा है कि कांग्रेस के बड़े पदाधिकारी स्थानीय इकाइयों से फीडबैक ले रहे हैं. इस बैठक में यूपी के बड़े कांग्रेस नेताओं में शुमार प्रमोद तिवारी, जितिन प्रसाद भी शामिल हैं.

 यह भी पढ़ें- SP-BSP गठबंधन में कांग्रेस को साथ न रखने पर बोलीं मायावती: बीजेपी की तरह ही कांग्रेस की नीति भ्रष्ट

समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच गठबंधन पर कांग्रेस नेता बहुत संभलकर बोल रहे हैं. गुलाब नबी आजाद ने कहा कि हमने प्रेस कांफ्रेंस सुनी, मगर हमारी प्रतिक्रिया क्या रहेगी, वो हम कल लखनऊ में बताएंगे. कल हम सब लखनऊ जाएंगे. लखनऊ में हम पूर्वी उत्तर-प्रदेश और सेंट्रल यूपी के नेताओं से मिलेंगे. बताया जा रहा है कि रविवार को लखनऊ में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में  सपा-बसपा गठबंधन के बाद लोकसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति से जुड़े सवालों का कांग्रेस जवाब देगी. 

वीडियो- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित बोलीं, दिल्ली में हम अकेले चुनाव लड़ेंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress, UP Congress, UP Congress Chief Raj Babbar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com