विज्ञापन
This Article is From Nov 09, 2019

अयोध्या पर फैसले से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील, कहा- जीत-हार से न जोड़ा जाए

मुख्यमंत्री योगी (Yogi Adityanath) ने शुक्रवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि "आने वाले फैसले को जीत-हार के साथ जोड़कर न देखा जाए.

अयोध्या पर फैसले से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  की अपील, कहा- जीत-हार से न जोड़ा जाए
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने अयोध्या मामले (Ayodhya Case) पर शनिवार को आने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे इस फैसले को जीत-हार के साथ जोड़कर न देखें. मुख्यमंत्री योगी (Yogi Adityanath) ने शुक्रवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि "आने वाले फैसले को जीत-हार के साथ जोड़कर न देखा जाए. यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि प्रदेश में शान्तिपूर्ण और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण को हर हाल में बनाए रखें. अफवाहों पर कतई ध्यान न दें."

जानें, अयोध्या मामले पर 17 नवंबर के बजाय 9 नवंबर को ही क्यों आ रहा है फैसला

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन सभी की सुरक्षा व प्रदेश में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है. कोई भी व्यक्ति यदि कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश करेगा, तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

छावनी में तब्दील हुई अयोध्या, राम जन्मभूमि मंदिर की तरफ जाने वाले सारे रास्ते बंद

छावनी में तब्दील हुई अयोध्या, राम जन्मभूमि मंदिर की तरफ जाने वाले सारे रास्ते बंद

अयोध्या केस (Ayodhya Case) पर शनिवार को आ रहे सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनज़र शुक्रवार को अयोध्या में सुरक्षा और कड़ी हो गई. राम जन्मभूमि मंदिर की तरफ जाने वाले सारे रास्ते बंद कर दिए गए हैं. अब वहां से सिर्फ़ पैदल गुज़रा जा सकेगा. सीएम योगी आदित्यनाथ ने हर जिले में एक कंट्रोल रूम बनाने और लखनऊ और अयोध्या में दो हेलीकॉप्टर तैयार रखने के आदेश दिए हैं. पूरे यूपी में पुलिस दंगों से निपटने के लिए रिहर्सल कर रही है. टेंपरेरी जेलें बना दी गई हैं. वहां जरूरत पड़ने पर गिरफ्तार लोगों को रखा जा सकेगा.

Video: अयोध्या मामले में SC शनिवार को सुनाएगा फैसला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com