विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2017

निकाय चुनावों में मिली ऐतिहासिक जीत पर सीएम योगी बोले, जो गुजरात जीतने चले थे, वो अमेठी भी हार गए

यूपी के निकाय चुनावों में बीजेपी को मिली ऐतिहासिक जीत पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के विकास के विजन और राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह की रणनीति कुशलता का अनुशरण करने के चलते ये जीत मिली है. उन्‍होंने इस मौके पर कांग्रेस पर भी तंज कसते हुए कहा कि इस चुनाव के नतीजों से सबकी आंखें खुलेंगी और यहां कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया.

निकाय चुनावों में मिली ऐतिहासिक जीत पर सीएम योगी बोले, जो गुजरात जीतने चले थे, वो अमेठी भी हार गए
निकाय चुनावों में जीत के बाद योगी आदित्‍यनाथ की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस
लखनऊ: यूपी के निकाय चुनावों में बीजेपी को मिली ऐतिहासिक जीत पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के विकास के विजन और राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह की रणनीति कुशलता का अनुशरण करने के चलते ये जीत मिली है. उन्‍होंने इस मौके पर कांग्रेस पर भी तंज कसते हुए कहा कि इस चुनाव के नतीजों से सबकी आंखें खुलेंगी और यहां कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया. उन्‍होंने कहा कि जो गुजरात जीतने चले थे, वो अमेठी भी हार गए. 

LIVE यूपी निकाय चुनाव नतीजे: योगी के गढ़ गोरखपुर में निर्दलीय की सेंध, अमेठी पर बीजेपी का कब्जा

इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने केन्‍द्र और प्रदेश सरकार की नीति को आम जन तक पहुंचाने का काम किया है, जिसका ऐतिहासिक परिणाम निगम चुनावों में सामने आया है. मैं पार्टी के सभी पदाधिकारियों को धन्‍यवाद करता हूं. उन्‍होंने कहा कि ये जीत जवाबदेही बढ़ाएगी. बीजेपी प्रदेश अध्‍यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि हम जनता की उम्‍मीदों पर खरा उतरेंगे.

VIDEO: यूपी निकाय चुनाव जीत पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दिया ये बयान


यूपी में 22, 26 और 29 नवंबर को वोटिंग हुई. इस चुनाव में 16 नगर निगम 198 नगर पालिका और 438 नगर पंचायत के लिए वोट डाले गए थे. यूपी निकाय चुनाव के नतीजों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की साख से जोड़कर देखा जा रहा है. उन्होंने इन चुनावों में प्रचार की शुरुआत 14 नवंबर को अयोध्या से की थी, एक महीने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 26 रैलियां कीं, इस दौरान वो सभी 16 ज़िलों में गए जहां नगर निगम चुनाव हुए. 2012 में मेयर चुनाव में बीजेपी ने 12 में से 10 सीटें जीती थीं.

निकाय चुनाव से संबंधित ये खबरें भी पढ़ें 

यूपी निकाय चुनाव नतीजे: आम आदमी पार्टी ने खोला खाता, तीन नगर पंचायत की सीटें जीती

यूपी निकाय चुनाव में BJP की धूम, गाजियाबाद के वार्ड नं. 76 से शि‍वानी सिंह सोलंकी को मिली जीत
यूपी निकाय चुनाव : योगी-मोदी, माया-अखिलेश और सोनिया-राहुल की साख है दांव पर, गुजरात तक पड़ सकता है असर

यूपी निकाय चुनाव के तीसरे चरण मेंं वोटिंग के बाद कांग्रेस नेता पुनिया ने कहा था, षड्यंत्र के तहत विरोधियों के नाम मतदाता सूची से काटे गए
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CM Yogi Adityanath, Yogi Adityanath, Press Conference, BJP Victory, Uttar Pradesh Nikay Chunav 2017, Uttar Pradesh Civic Polls 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com