विज्ञापन
This Article is From Sep 14, 2019

चिन्मयानंद मामला: पीड़िता ने 43 वीडियो की पेनड्राइव SIT को सौंपी, परिवार ने लगाए सबूत मिटाने के आरोप

चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली छात्रा ने सबूत के तौर पर शुक्रवार देर शाम SIT को एक पेनड्राइव सौंपा जिसमें 40 से ज्यादा वीडियो हैं.

Also Read in
चिन्मयानंद मामला: पीड़िता ने 43 वीडियो की पेनड्राइव SIT को सौंपी, परिवार ने लगाए सबूत मिटाने के आरोप
सबूत के तौर पर पीड़िता ने 64 जीबी की पेनड्राइव दी है जिसमें 40 से ज्यादा वीडियो हैं
शाहजहांपुर:

चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली छात्रा ने सबूत के तौर पर शुक्रवार देर शाम SIT को एक पेनड्राइव सौंपा जिसमें 40 से ज्यादा वीडियो हैं. पीड़िता ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री पर आरोप लगाया है कि वह सिर्फ उसका ही नहीं बल्कि एक अन्य छात्रा का भी यौन शोषण करते थे. वहीं चिन्मयानंद के अधिवक्ता ने सफाई देते हुये कहा कि मसाज/मालिश कराना कोई अपराध नहीं है. SIT ने शुक्रवार देर शाम तक पीड़ित छात्रा के साथ चिन्मयानंद के आवास पर पूछताछ की. वहां भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं. टीम ने छात्रा की मां को पूछताछ के लिए शनिवार को बुलाया है. 

चिन्मयानंद केस : लड़की के दोस्त ने किया खुलासा, बाथरूम में वीडियो बनाकर स्वामी ने किया ब्लैकमेल

पीड़िता ने शनिवार को समाचार एजेंसी से बातचीत में बताया कि SIT जब शुक्रवार को चिन्मयानंद के बेडरुम की जांच करने गई थी, उस समय वह उनके साथ थी. चिन्मयानंद के बेडरूम को पूरी तरह बदल दिया गया है, पूरे कमरे में नया पेंट कराने के साथ ही कमरे को नया लुक दे दिया गया है. छात्रा ने बताया कि चिन्मयानंद के कमरे से महत्वपूर्ण सबूत हटा दिए गए हैं. लेकिन फॉरेंसिक टीम कमरे से मालिश का तेल रखने वाली दो कटोरियां, चिन्मयानंद का तौलिया, मंजन और साबुन आदि सील करके ले गई है. टीम के सवालों के जवाब में पीड़ित छात्रा ने बताया कि चिन्मयानंद बीए एलएलबी की एक छात्रा का भी यौन शोषण कर रहे थे. उसने कहा, ‘छात्रा ने मुझे कई बार अपनी परेशानी बताई थी.' 

चिन्मयानंद के खिलाफ रेप का आरोप : प्रियंका गांधी ने पूछा, क्या पुलिस इसलिए चुप है क्योंकि आरोपी बीजेपी से है

पीड़िता के अनुसार एसआईटी ने चिन्मयानंद के बेडरूम की तलाशी के दौरान ही पीड़िता और उसके पिता से कहा था इस मामले से जुड़े जो भी सबूत उनके पास हैं, उसे वे लोग शुक्रवार रात नौ बजे तक टीम को सौंप दें. इसपर पीड़िता ने शुक्रवार देर रात पुलिस लाइन स्थित एसआईटी दफ्तर पहुंचकर सबूत उन्हें सौंपे. साक्ष्यों में पीड़िता ने एक 64 जीबी की पेनड्राइव दी है जिसमें 40 से ज्यादा वीडियो हैं. 

चिन्मयानंद से SIT ने बीती रात 7 घंटे तक की पूछताछ, अब तक रेप के मामले में FIR दर्ज नहीं

पीड़िता ने बताया कि दिल्ली के लोधी कॉलोनी स्थित थाने में उसके हाथ से लिखी 12 पन्नों की शिकायत दी थी. इसके संबंध में SIT ने शुक्रवार को चिन्मयानंद के आवास पर उसका बयान लिया. छात्रा का कहना है कि एलएलएम में उसके दाखिले के बाद चिन्मयानंद ने अपने गुंडों की मदद से उसे बुलवाया. वे लोग उसे ऊपर के कमरे में छोड़ कर चले गए, इसके बाद चिन्मयानंद ने हमें नहाते हुए हमारा वीडियो दिखाया. उसके बाद से वह एक साल तक हमारा शारीरिक शोषण और बलात्कार करता रहा. उसका कहना है कि एसआईटी को वह वीडियो बरामद करना चाहिए. 

चिन्मयानंद केस: रेप का आरोप लगाने वाली छात्रा के पिता बोले- होस्टल रूम से गायब हैं बेटी का पर्स, चिप, गद्दा-चादर और कैमरे वाला चश्मा

वहीं दूसरी ओर चिन्मयानंद के अधिवक्ता ओम सिंह का कहना है कि वीडियो में लड़की मालिश करती हुई दिख रही है. लड़की से मालिश कराना कोई अपराध तो नहीं है, तमाम स्पा केन्द्रों में लड़कियां ही मालिश करती हैं. वीडियो में ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा है कि कोई दबाव में आकर कुछ कर रहा है. गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद पर उन्हीं के कॉलेज में पढ़ने वाली एक कानून की छात्रा ने 24 अगस्त को एक वीडियो वायरल करके यौन शोषण का आरोप लगाया. इस संबंध में स्वत: संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को एसआईटी के गठन का आदेश दिया था. 

Video: लड़की के दोस्त ने किया खुलासा, वीडियो बनाकर स्वामी ने किया ब्लैकमेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Swami Chinmayananda, Chinmayananda Rape Case, Swami Chinmayananda Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com