समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और जेल में बंद आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ गई हैं. इस बार मामला इनकम टैक्स विभाग से जुड़ा है. आयकर विभाग आजम खान के ट्रस्ट से 550 करोड़ रुपये की वसूली करेगा. ये वसूली पूर्व मंत्री आजम खान के जौहर ट्रस्ट से की जाएगी. दरअसल जौहर विश्वविद्यालय में निवेश की गई बेनामी रकम के बदले ये वसूली की जाएगी. विश्वविद्यालय निर्माण में करीब 350 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. लेकिन खर्च की गई रकम का स्रोत अभी तक पता नहीं चल पाया है.
क्या है पूरा मामला
करीब डेढ़ साल पहले आजम खान और ट्रस्ट के बाक़ी सदस्यों के ठिकानों पर इनकम टैक्स ने छापा मारा था. उसी दौरान बेनामी निवेश होने के सबूत मिले थे. इनकम टैक्स ने केंद्रीय लोक निर्माण विभाग CPWD से विश्वविद्यालय निर्माण में होने वाले खर्च का मूल्यांकन करने को कहा था. ये रकम 450 करोड़ बताई गई थी. लेकिन जौहर ट्रस्ट के खाते में सिर्फ़ 100 करोड़ थे. ऐसे में ये बेनामी निवेश माना जा रहा है. बता दें जौहर यूनिवर्सिटी की नींव उस समय रखी गई थी, जब मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
जेल में बंद हैं आजम खान
आजम खान अक्टूबर 2023 से जेल में बंद हैं. इस समय ये हरदोई की जेल में हैं. आजम खान पर लोगों की संपत्ति को जबरन हड़पन का आरोप है. आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला समेत जौहर ट्रस्ट के अन्य सदस्य आरोपी बनाए गए. ट्रस्ट में ज्यादातर लोग आजम खान के परिवार के हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं