विज्ञापन
This Article is From Nov 09, 2019

2.5 साल में 18 बार अयोध्या गए सीएम योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद ढाई साल में 18 बार अयोध्या के दौरे पर गये.

2.5 साल में 18 बार अयोध्या गए सीएम योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ
  • 2.5 साल में 18 बार अयोध्या गए सीएम योगी आदित्यनाथ
  • भाजपा के एक नेता ने कहा कि सीएम योगी रामलला के दर्शन भी किये
  • सीएम योगी ने तीन बार अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया
यूपी:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद ढाई साल में 18 बार अयोध्या के दौरे पर गये. भाजपा के एक नेता के मुताबिक उन्होंने (योगी) वहां रामलला के दर्शन भी किये जबकि इससे पहले विपक्षी नेता वहां जाने से कतराते थे. भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘पिछले ढाई साल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 बार अयोध्या गये और वहां रामलला के दर्शन भी किये. उन्होंने तीन बार अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया और फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या किया.''

अयोध्या फैसला: आडवाणी ने कहा- मंदिर निर्माण के लिए रास्ता खुलने से धन्य महसूस कर रहा हूं

उन्होंने कहा पिछले 27 सालों में समाजवादी पार्टी (सपा) सरंक्षक मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित वरिष्ठ नेता अयोध्या जाने और रामलला के दर्शन से कतराते रहे.

विदेश मंत्रालय ने अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की जानकारी विभिन्न देशों को दी

उन्होंने कहा कि वह आदित्यनाथ ही थे जिन्होंने फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या किया. उल्लेखनीय है कि अयोध्या में सरयू नदी के किनारे भगवान राम की विशाल प्रतिमा स्थापित करने की योजना है. 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ayodhya, Ayodhya Verdict, Supreme Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com