उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासत गर्माई हुई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'बंटेंगे तो कटेंगे' नारे को लेकर विपक्ष हमलावर है. समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व CM अखिलेश यादव ने इस बयान को लेकर शनिवार को योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यह नारा उनकी नकारात्मकता, निराशा और नाकामी का प्रतीक है. वहीं, इस बयान को लेकर पहली बार मायावती ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.
अखिलेश यादव ने शनिवार को को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "योगी का नकारात्मक-नारा उनकी निराशा और नाकामी का प्रतीक है. इस नारे ने साबित कर दिया है कि उनके जो गिनती के 10 फीसदी मतदाता बचे हैं, अब वो भी खिसकने के कगार पर हैं. इसलिए ये उनको डराकर एक करने की कोशिश में जुटे हैं, लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है."
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
सीट की सियासत: यूपी की खैर सीट पर अखिलेश के दांव से दिलचस्प हुआ मुकाबला, जानिए जातीय समीकरण
उनका ‘नकारात्मक-नारा' उनकी निराशा-नाकामी का प्रतीक है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 2, 2024
इस नारे ने साबित कर दिया है कि उनके जो गिनती के 10% मतदाता बचे हैं अब वो भी खिसकने के कगार पर हैं, इसीलिए ये उनको डराकर एक करने की कोशिश में जुटे हैं लेकिन ऐसा कुछ होनेवाला नहीं।
‘नकारात्मक-नारे' का असर भी होता है, दरअसल…
अखिलेश यादव ने कहा कि ‘नकारात्मक-नारे' का असर भी होता है. इस ‘निराश-नारे' के आने के बाद, उनके बचे-खुचे समर्थक ये सोचकर और भी निराश हैं कि जिन्हें हम ताक़तवर समझ रहे थे, वो तो सत्ता में रहकर भी कमज़ोरी की ही बातें कर रहे हैं. अखिलेश यादव ने कहा, "जिस ‘आदर्श राज्य' की कल्पना हमारे देश में की जाती है, उसके आधार में ‘अभय' होता है; ‘भय' नहीं. ये सच है कि ‘भयभीत' ही ‘भय' बेचता है, क्योंकि जिसके पास जो होगा, वो वही तो बेचेगा."
अखिलेश ने दी योगी को नसीहत
सपा मुखिया ने कहा, "देश और समाज के हित में योगी आदित्यनाथ को अपनी नकारात्मक नज़र और नज़रिये के साथ अपने सलाहकार भी बदल लेने चाहिए. ये उनके लिए भी हितकर साबित होगा."
योगी आदित्यनाथ का क्या था पूरा बयान?
योगी आदित्यनाथ ने आगरा में एक कार्यक्रम में कहा था कि आप देख रहे हैं बांग्लादेश में क्या हो रहा है? वे गलतियां यहां नहीं होनी चाहिए. 'बटेंगे तो कटेंगे'. एक रहेंगे तो नेक रहेंगे, सुरक्षित रहेंगे और समृद्धि की पराकाष्ठा पर पहुंचेंगे. इसके बाद यह नारा काफी मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है.
अखिलेश यादव के जन्मदिन से हुई थी पोस्टर वॉर की शुरुआत
सबसे पहले अखिलेश यादव के जन्मदिन से पोस्टर वॉर की शुरुआत हुई थी. बीते दिनों मुंबई के कई इलाकों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर और 'बंटेंगे तो कटेंगे' संदेश वाले पोस्टर लगाए गए हैं. इन पोस्टर में 'बंटेंगे तो कटेंगे और एक रहेंगे, तो नेक रहेंगे', सुरक्षित रहेंगे के संदेश लिखे हैं. जिसके जवाब में समाजवादी पार्टी के 'जुड़ेंगे तो जीतेंगे' का नारा दिया था. लेकिन अब मायावती ने इन दोनों ही पार्टियों पर पलटवार किया है.
CM योगी के 'बंटेंगे तो कटेंगे' नारे पर ये क्या बोल गए अखिलेश यादव
मायावती ने क्या कहा?
बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने कहा, "जबसे उत्तर प्रदेश में 9 सीटों के लिए उप-चुनाव की घोषणा हुई है, तबसे BJP और सपा गठबंधन की नींद उड़ी हुई है. BSP इन सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है. BSP ने यहां काफी समय से अधिकांश उप-चुनाव नहीं लड़े हैं. चुनाव में जनता का ध्यान बांटने के लिए BJP 'बटेंगे तो कटेंगे' और सपा के लोग 'जुड़ेंगे तो जीतेंगे' जैसे नारों को प्रचारित करने में लगे हैं. वास्तव में यह होना चाहिए कि 'BSP से जुडेंगे तो आगे बढ़ेंगे और आगे सुरक्षित भी रहेंगे'."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं