यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव
- यूपी में अब अखिलेश यादव की सरकार नहीं है.
- टोल प्लाजा से अखिलेश का काफिला गुजरा
- काफिले की गाड़ी ने नहीं चुकाया टोल टैक्स
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बाराबंकी:
यूपी में टोल प्लाजा पर दबंगों के काफिले के टोल न देने की खबरें अकसर सीसीटीवी फुटेज के साथ सुर्खियों में रहती रही हैं. लेकिन अब पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके काफिले पर भी ऐसे आरोप लगे हैं. ‘देश बचाओ, देश बनाओ’ कार्यक्रम में शिरकत के लिये बुधवार को लखनऊ से फैजाबाद जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का काफिला बाराबंकी स्थित टोल प्लाजा पर पथकर दिये बगैर निकल गया. अखिलेश ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए इसकी भरपाई की बात कही है.
अहमदपुर टोल प्लाजा के प्रबन्धक अरुणेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कल सपा अध्यक्ष अखिलेश के काफिले में करीब 200 वाहन टोल प्लाजा से बिना शुल्क दिए निकले थे. इस कारण करीब 17 हजार रुपये के राजस्व की क्षति हुई है.
यह भी पढ़ें : अखिलेश ने साधा बीजेपी पर निशाना, बोले - गुजरात में जो किया, उसका सबक भगवान ने सिखा दिया
इस बीच, लखनऊ में संवाददाता सम्मेलन के दौरान इस संबंध में सवाल करने पर अखिलेश ने मीडिया पर तंज करते हुए कहा, ‘‘आपने 200 गाड़ियां क्यों कही? आपको तो एक हजार बताना चाहिये था. हम एक हजार गाड़ियों का पैसा देने को तैयार हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) का सीसीटीवी फुटेज होगा, या टोल प्लाजा के प्रबन्धक होंगे, अगर वह मेरे पास विवरण भेज देंगे, तो हम उतनी गाड़ियों का पैसा यहां से भेज देंगे. हम अपनी गलती स्वीकार कर लेते हैं.’’
यह भी पढ़ें : योगी सरकार ने अखिलेश के समय की एक और योजना से 'समाजवादी' शब्द हटाया
‘वीआईपी कल्चर’ के प्रति आसक्ति के बारे में सवाल पर सपा अध्यक्ष ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘यह बताइये कि सरकार बनने के बाद किस पार्टी के सबसे ज्यादा विधायक हूटर और लाल बत्ती लगाकर पकड़े गये थे.’’ अहमदपुर टोल प्लाजा के प्रबन्धक चौहान ने कहा कि टोल प्लाजा प्रशासन को पूर्व मुख्यमंत्री का काफिला गुजरने की कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी. उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री के लिए पथकर में कोई छूट नहीं है.
VIDEO : अखिलेश यादव और मुलायम में अभी भी हैं तल्खियां
पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने इस बारे में पूछे जाने पर बताया कि उनके पास मामले की अभी तक किसी प्रकार की शिकायत नहीं आई है. शिकायत आने पर नियमतः कार्रवाई की जाएगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं