विज्ञापन
This Article is From Jan 02, 2018

बलात्कार के आरोपी नहीं हुए गिरफ्तार, महिला ने थाने में की खुदकुशी की कोशिश

कोसीकलां कस्बे की 35 वर्षीय पीड़ित ने एक माह पूर्व कस्बे के ही दो युवकों को नामजद करते हुए सामूहिक बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया था

बलात्कार के आरोपी नहीं हुए गिरफ्तार, महिला ने थाने में की खुदकुशी की कोशिश
प्रतीकात्मक फोटो.
  • गिरफ्तारी नहीं होने पर दुखी होकर महिला ने की जान देने की कोशिश
  • कहा- एक आरोपी उस पर मामला वापस लेने का दबाव बना रहा है
  • महिला 35 वर्ष की और मुख्य आरोपी बाबू 19 साल का, मामला संदिग्ध
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बलात्कार के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज एक महिला ने थाने में ही कथित तौर पर केरोसिन डालकर खुदकुशी का प्रयास किया.

कोसीकलां कस्बे की 35 वर्षीय पीड़ित ने एक माह पूर्व कस्बे के ही दो युवकों को नामजद करते हुए सामूहिक बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया था. लेकिन पुलिस ने दोनों में से एक की भी युवक को गिरफ्तार नहीं किया जिससे दुखी होकर महिला ने रविवार को थाने में ही खुद की जान लेने की कोशिश की. उसका आरोप है कि पुलिस की लचर कार्रवाई की वजह से एक आरोपी उस पर मामला वापस लेने का दबाव बना रहा है और धमकी दे रहा है.

VIDEO : थाने में नाबालिग प्रताड़ित

इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के अनुसार महिला की उम्र 35 और दुष्कर्म के मुख्य आरोपी बाबू की उम्र 19 है, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है. उनके अनुसार जांच पूरी होने पर विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी. कोसीकलां थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह मलिक का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है, लेकिन वे फरार चल रहे हैं.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rape Victim Tried Suicide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com