विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2019

पापा ने ई रिक्शा से नहीं घुमाया तो 10 साल के मासूम ने फांसी लगाकर दी जान

नोएडा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के निठारी गांव में रहने वाले एक 10 वर्षीय लड़के ने बुधवार दोपहर को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली.

Also Read in
पापा ने ई रिक्शा से नहीं घुमाया तो 10 साल के मासूम ने फांसी लगाकर दी जान
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • 10 साल के लड़के ने फांसी लगाकर दी जान
  • पापा के ई रिक्शा से ना घुमाने से था नाराज
  • पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
यूपी:

नोएडा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के निठारी गांव में रहने वाले एक 10 वर्षीय लड़के ने बुधवार दोपहर को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली. पुलिस के अनुसार, लड़का अपने पिता के ई-रिक्शा पर सवार होकर घूमने जाना चाह रहा था, पिता द्वारा मना करने पर उसने आत्महत्या कर ली. सेक्टर-20 थाने के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि निठारी गांव में रहने वाले शिवेन दास ई-रिक्शा चलाते हैं. उनका 10 वर्षीय बेटा सुमेर बुधवार सुबह को उनके ई- रिक्शा पर सवार होकर घूमने जाना चाह रहा था, लेकिन वह उसे लेकर नहीं गए.

उत्तर प्रदेश: कानून व्यवस्था की खुली पोल, दो पुलिसकर्मी समेत 11 की गोली मारकर हत्या

इस बात से वह नाराज हो गया. थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार दोपहर को सुमेर ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच जारी है. अधिकारी ने बताया कि बच्चा टीवी शो से प्रभावित हो सकता है. (इनपुट:भाषा)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Boy Suicide, E Rickshaw, Up News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com