अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana) का फायदा ले रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. इस स्कीम के तहत सरकार हर साल किसानों को 6000 रुपये की आर्थिक मदद देती है, जो तीन बार 2000-2000 की किस्तों में सीधे उनके बैंक अकाउंट में भेजी जाती है. अब तक योजना की 19 किस्तें जारी हो चुकी हैं.
PM Kisan की 20वीं किस्त कब आएगी?
देश के करोड़ों किसानों को पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त (PM Kisan 20th installment)का इंतजार है, जो जून 2025 में आ सकती है. हालांकि सरकार की तरफ से अभी कोई ऑफिशियल तारीख नहीं आई है, लेकिन पिछली किस्त के आधार पर उम्मीद है कि ये जून के किसी भी हफ्ते में ट्रांसफर हो सकती है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अगली किस्त के 2000 रुपये पाने के लिए जरूर निपटा लें ये काम
अगर आप चाहते हैं कि आपके खाते में किसान योजना की अगली किस्त के 2000 रुपये बिना किसी परेशानी के आएं, तो आपको कुछ जरूरी काम फटाफट निपटाने होंगे. सरकार की ओर से साफ किया गया है कि किसान योजना (PM Kisan Yojana 2025) का लाभ तभी मिलेगा जब आपकी जानकारी पूरी और सही हो.
eKYC नहीं किया तो अटक सकती है किसान योजना की किस्त
सबसे पहले जरूरी है कि आपने ई-केवाईसी (PM Kisan e-KYC) पूरी कर ली हो. अगर आपने अभी तक ये काम नहीं किया, तो आपकी अगली किस्त अटक सकती है. हालांकि, ई-केवाईसी करना अब पहले से भी आसान हो गया है. आप pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाकर OTP के जरिए ऑनलाइन केवाईसी कर सकते हैं. वहीं अगर आपके पास बायोमेट्रिक सुविधा नहीं है, तो नजदीकी CSC सेंटर जाकर भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.
इसके अलावा कुछ राज्यों में भू सत्यापन (Land verification) की प्रक्रिया भी जरूरी है. जिन किसानों ने यह काम पूरा नहीं किया है, उन्हें भी परेशानी हो सकती है.
इन किसानों को नहीं मिलेगा योजना का फायदा
कई बार किसानों की किस्त इसलिए भी रुक जाती है क्योंकि उनके बैंक की जानकारी अधूरी या गलत होती है. जैसे IFSC कोड में गलती, खाता बंद होना या आधार बैंक से लिंक न होना. कुछ किसानों के केस में एक से ज्यादा बार आवेदन देने से भी समस्या आ सकती है. इतना ही नहीं, अगर परिवार का कोई सदस्य इनकम टैक्स भरता है, तो भी योजना का फायदा नहीं मिल पाता.
PM Kisan बेनिफिशियरी लिस्ट में चेक कर लें अपना नाम
इसके बाद अपना नाम बेनिफिशियरी लिस्ट (PM Kisan beneficiary list) में जरूर चेक करें. इसके लिए पीएम किसान की वेबसाइट पर जाकर 'Beneficiary List' सेक्शन में जाएं. वहां अपने राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव की डिटेल भरकर रिपोर्ट निकालें. अगर लिस्ट में आपका नाम है तो ही किस्त आएगी, वरना आप अगली किस्त से वंचित रह जाएंगे.
अब जब किसान सम्मान निधि की अगली किस्त आने ही वाली है, ऐसे में खाली समय में फटाफट ये जरूरी काम निपटा लीजिए. वरना हो सकता है आपके खाते में इस बार पैसा न आए. इस बात का ध्यान रखें कि सरकार की स्कीम का पूरा फायदा तभी मिलेगा जब जरूरी शर्तें समय पर पूरी हों.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं