देश में जहां एक ओर पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol-Diesel Price) अपने सार्वकालिक ऊंचे स्तर पर चल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कटौती के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं. यह दूसरी बात है कि देश में पिछले 27 दिनों से ईंधन तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. लेकिन ऐसे में जनता को राहत दिलाने के लिए तमिलनाडु सरकार ने राज्य में पेट्रोल के दामों में कटौती (Tamilnadu cuts petrol price) करने का फैसला किया है. शुक्रवार को तमिलनाडु की सरकार ने अपना बजट पेश किया है. वित्त मंत्री पलानीवेल थियागाराजन बजट पेश करते हुए कटौती की घोषणा की. उन्होंने कहा कि राज्य में प्रति लीटर पर पेट्रोल के दामों में 3 रुपये की कटौती की जा रही है. इस कटौती को लागू करने के लिए सरकार एक साल में 1,160 करोड़ का खर्च उठाएगी.
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, वित्त मंत्री ने कहा कि 'राज्य में 2.6 करोड़ लोग दोपहिया वाहन का इस्तेमाल करते हैं. हमने पेट्रोल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है और इसके लिए हमें एक साल में 1,160 करोड़ का डेफिसिट होगा.' यह मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली द्रविड़ मुनेत्र कणगम यानी डीएमके सरकार का पहला बजट था. पार्टी ने इसी साल अप्रैल में बहुमत के साथ सरकार बनाई थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में फिलहाल पेट्रोल 102.49 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, वहीं डीजल 94.39 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें मई-जून में बहुत तेजी से बढ़ी हैं. ढाई महीनों की बढ़ोतरी में पेट्रोल 11 रुपये और डीजल 10 रुपये से ज्यादा महंगा हो गया है. लगभग 19 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा की कीमत पर बिक रहा है.
कई राज्यों में ईंधन तेल की कीमतें ज्यादा होने का कारण उस राज्य के स्टेट टैक्स का ज्यादा होना भी है. अलग-अलग राज्यों में वैट यानी वैल्यू ऐडेड टैक्स और मालवाहक शुल्क अलग-अलग होते हैं, और उसके हिसाब से आखिरी कीमतें तय की जाती हैं. देश में राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश सबसे ज्यादा स्टेट टैक्स लगाते हैं.
जैसे कि मान लें कि अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां भी पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर है. इसमें 55 फीसदी टैक्स का हिस्सा है. 32.90 रुपये प्रति लीटर केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी लेती है. इसके बाद राज्य सरकार की ओर से 22.80 रुपये वैट लगाया जाता है. वहीं, डीजल पर 31.80 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी लगती है, बाकी राज्य की ओर से 13.04 रुपये प्रति लीटर वैट लगाया जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं