Pensioner Life Certificate Update Scam: आजकल के डिजिटल दौर में जहां लोगों की सुविधाएं काफी ज्यादा बढ़ी हैं, वहीं स्कैमर्स भी काफी ज्यादा एक्टिव हो गए हैं. ऐसी कई खबरें सामने आ रही हैं जहां पेंशनर लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर बुजुर्गों के साथ धोखाधड़ी की जा रही है. इस स्कैम से बचने के लिए यह समझना बेहद जरूरी है कि ये अपराधी किस तरह से जाल बिछाते हैं और आपकी एक छोटी सी सावधानी कैसे आपके बैंक खाते को सुरक्षित रख सकती है. इसी को लेकर इंडियन साइबरक्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर ने आधिकारिक X हैंडल से पोस्ट किया है और लोगों को सावधान रहने के लिए सचेत किया है.
यह भी पढ़ें: क्या आधार अपडेट नहीं किया तो बंद हो जाएगी SBI YONO App? PIB ने बताई सच्चाई
कैसे हो रहा है स्कैम?
इंडियन साइबरक्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर की X पोस्ट के मुताबिक स्कैमर्स बैंक या पेंशन ऑफिसर बनकर बुजुर्गों को कॉल या मैसेज करते हैं. इसके बाद लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट नहीं हुआ है और पेंशन रुक जाएगी कहकर डर पैदा करते हैं. इससे आम बुजुर्ग लोग डरकर जाल में फंस जाते हैं. इसके बाद फर्जी लिंक, APK फाइल या मैसेज के जरिए लोगों से OTP, बैंक डिटेल्स और आधार की जानकारी ली जाती है. फिर जैसे ही स्कैमर्स को डिटेल्स मिल जाती हैं बैंक अकाउंट से पैसे निकाल लिए जाते हैं.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
Pensioner Life Certificate Update के नाम पर हो रहे scams में senior citizens को निशाना बनाया जा रहा है।
— CyberDost I4C (@Cyberdost) April 12, 2026
Scammers खुद को bank या pension officer बताकर call या WhatsApp message करते हैं और “Life Certificate update नहीं हुआ” कहकर डर और urgency create करते हैं।
इसके बाद fake links,… pic.twitter.com/LW696pzceJ
धोखाधड़ी से बचने का तरीका
- सरकार कभी भी कॉल या व्हाट्सऐप (WhatsApp) के जरिए लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट नहीं कराती है.
- कभी भी किसी अनजान व्यक्ति को OTP, PIN या बैंक डिटेल्स शेयर न करें.
- संदिग्ध नंबर से आए किसी भी अनजान लिंक्स और APK फाइल डाउनलोड न करें.
- Life Certificate केवल http://jeevanpramaan.gov.in, आधिकारिक ऐप, ऑथराइज्ड बैंक या पोस्ट ऑफिस के माध्यम से ही अपडेट करें.
- आधिकारिक ऐप को हमेशा Play Store / App Store या आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें.
स्कैम हो जाए तो क्या करें?
अगर आप किसी भी तरह के स्कैम का शिकार हो जाते हैं तो तुरंत cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें या फिर 1930 पर call करें.
यह भी पढ़ें: Aadhaar Card में कैसे अपडेट करें अपना पता? जानिए Address Proof के बिना एड्रेस अपडेट करने का तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं