Aadhaar Card Address Update: आज के डिजिटल दौर में आधार कार्ड सबसे ज्यादा जरूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक हैं. बैंक में अकाउंट खुलवाना हो या सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हो आधार कार्ड की जरूरत लगभग हर एक कार्य में पड़ती है. ऐसे में समय-समय पर आधार कार्ड की डिटेल्स को अपडेट करना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है, वरना कई जरूरी काम अटक सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं आप आधार कार्ड में बिना बिजली के बिल या अन्य Address Proof के कैसे अपना पता अपडेट कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसका पूरा प्रोसेस...
इस ऑप्शन से कर सकते हैं अपडेट
बिना किसी एड्रेस प्रूफ के पता अपडेट करने के लिए आपको Head of Family (HOF) Based Address Update के ऑप्शन को चुनना होगा. इसकी मदद से आप आसानी से अपने आधार कार्ड में पता अपडेट कर सकते हैं. आइए जानते हैं पूरा स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस..
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
यह भी पढ़ें: खेत में खड़े-खड़े मिट्टी की स्थिति जान सकेंगे किसान, सरकार लेकर आई नई ऐप, जानें कैसे करेगी काम
क्या है पूरा प्रोसेस?
- सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में नई आधार ऐप डाउनलोड करें.
- अब अपने आधार नंबर और अन्य डिटेल्स की मदद से ऐप में लॉग इन कर लें.
- इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहे Services पर क्लिक करें.
- इसमें Address Update के ऑप्शन को चुनें.
- इसके बाद आपको Head of Family (HOF) Based Address Update के ऑप्शन पर टैप करना होगा.
- अब आप परिवार के उस सदस्य का आधार नंबर दर्ज करें जिसके जरिए आप आधार कार्ड का एड्रेस अपडेट करना चाहते हैं.
- इसके बाद मेन्यू में परिवार के सदस्य के साथ अपना रिश्ता चुनें और प्रूफ अपलोड कर दें. इसके लिए आप मैरिज सर्टिफिकेट या राशन कार्ड अपलोड कर सकते हैं.
- अगर आपके पास वेरिफिकेशन के लिए कोई डॉक्यूमेंट नहीं है तो आप UIDAI का 'Self-Declaration Form' डाउनलोड कर लें.
- इस फॉर्म को डाउनलोड कर भरें और अपलोड कर दें.
- अब इसके बाद फीस सबमिट करें और SRN नंबर नोट कर लें.

परिवार के सदस्य से लें अप्रूवल
- पता अपडेट करने के लिए परिवार के सदस्य का अप्रूवल लेना बेहद जरूरी है.
- इसके लिए परिवार के जिस सदस्य के आधार पर अपना पता बदलवाया है उसके आधार नंबर से आधार ऐप में लॉग इन करें.
- फिर My Head of Family Requests पर क्लिक करें.
- अब आपको रिक्वेस्ट दिखेगी, इसे अप्रूव करवा दें.
- अप्रूवल के कुछ दिनों बाद आधार कार्ड में पता अपडेट हो जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं