LIC New App: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने अपनी डिजिटल सेवाओं को और ज्यादा सुविधाजनक बनाने के लिए दो नए मोबाइल एप्लिकेशन, 'MyLIC' और 'Super Sales Saathi' लॉन्च किए हैं. जहां 'MyLIC' ऐप के जरिए पॉलिसीधारकों को अपनी बीमा पॉलिसी को मैनेज करने और प्रीमियम भुगतान जैसी सुविधाएं एक ही जगह मिलेंगी, वहीं 'Super Sales Saathi' ऐप को विशेष रूप से एजेंटों के कामकाज को स्मार्ट और पेपरलेस बनाने के उद्देश्य से लॉन्च किया गया है. इन ऐप्स को वित्तीय सेवा विभाग (DFS) के सचिव श्री एम. नागराजू द्वारा मुंबई में लॉन्च किया गया. आइए इन ऐप्स के बारे में विस्तार से जानते हैं...
यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो लाने की तैयारी तेज, 3 मेट्रो रूट से बदलेगी नोएडा की कनेक्टिविटी, सर्वे और डीपीआर का काम जारी
'MyLIC' और 'Super Sales Saathi' से क्या होगा?
MyLIC ऐप पॉलिसी से जुड़ी सर्विस, क्लेम सपोर्ट, पेमेंट, डॉक्यूमेंट और कस्टमर एंगेजमेंट को एक ही प्लेटफॉर्म पर जोड़कर एक आसान और डिजिटल अनुभव देता है. यह पेपरवर्क को कम या पूरी तरह खत्म करने में काफी मदद करता है. यह नया डिजिटल प्लेटफॉर्म सिर्फ ग्राहकों तक सीमित नहीं है. Super Sales Saathi ऐप LIC के एजेंट्स और फील्ड फोर्स को भी सशक्त बनाता है, जिससे वे ग्राहकों की ऑनबोर्डिंग से लेकर पॉलिसी सर्विसिंग तक भरोसे के साथ काम कर सकें.
LIC द्वारा 'MyLIC' और 'Super Sales Saathi' मोबाइल ऐप्स लॉन्च किए
— Akashvani आकाशवाणी (@AkashvaniAIR) April 16, 2026
LIC (भारतीय जीवन बीमा निगम) ने ग्राहकों और एजेंटों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए दो नए मोबाइल ऐप्स, ‘MyLIC' और ‘Super Sales Saathi', लॉन्च किए हैं।
‘MyLIC' ऐप ग्राहकों के लिए है, जिसमें पॉलिसी सर्विसिंग, क्लेम… pic.twitter.com/xVcx1jECyw
MYLIC ऐप से मिलेंगी ये सुविधाएं
- एक ही जगह पर पूरा बीमा पोर्टफोलियो
- प्रीमियम का तुरंत भुगतान
- पॉलिसी के लाभ रियल‑टाइम में ट्रैक
- बिना पेपरवर्क के पॉलिसी लोन प्राप्त करना
- पॉलिसियों में ऑनलाइन अपडेट
- लैप्स हो चुकी पॉलिसियों को ऑनलाइन रिवाइव
- ऑनलाइन पॉलिसी खोजें और खरीदें
- तेज, सुरक्षित और पेपरलेस e‑KYC सुविधा
Super Sales Saathi से मिलेंगी ये सुविधाएं
- डिजिटल सेल टूल्स
- रियल टाइम पॉलिसी स्टेटस ट्रैकिंग
- फॉलो‑अप के लिए ऑटोमेटेड रिमाइंडर्स
- ग्राहकों के साथ इंटीग्रेटेड कम्युनिकेशन सुविधा
- कस्टमर वेल्यू बढ़ाने के लिए AI‑आधारित सुझाव
- चलते‑फिरते प्रेजेंटेशन के लिए डिजिटल सेल्स किट और प्रोडक्ट एक्सप्लेनर्स
यह भी पढ़ें: Lucknow-Kanpur Expressway: मिनटों में पूरा होगा लखनऊ से कानपुर तक का सफर, जानिए नए एक्सप्रेसवे पर कितना देना होगा टोल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं