देशभर में रसोई गैस सिलेंडर सस्ता हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शुक्रवार को घोषणा की है कि उनकी सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मद्देनजर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इस बात की जानकारी दी है.
पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा,"आज महिला दिवस पर हमारी सरकार ने एलपीजी सिलेंडर के दाम 100 रुपये कम करने का फैसला किया है.इससे देश भर के लाखों परिवारों पर वित्तीय बोझ काफी कम हो जाएगा, विशेष रूप से हमारी नारी शक्ति को लाभ होगा. हमारा लक्ष्य रसोई गैस को और अधिक किफायती बनाकर,परिवारों को बेहतर होने में मदद करना और एक स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना भी है. यह महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके लिए जीवनयापन में आसानी सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है."
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
Today, on Women's Day, our Government has decided to reduce LPG cylinder prices by Rs. 100. This will significantly ease the financial burden on millions of households across the country, especially benefiting our Nari Shakti.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2024
By making cooking gas more affordable, we also aim…
बता दें कि इस कटौती के बाद राजधानी दिल्ली में रसोई गैस का दाम (LPG Price in Delhi) 903 रुपये से घटकर 803 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम हो गया है.
सरकार ने पिछले साल अक्टूबर में प्रति वर्ष 12 रिफिल तक 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर पर सब्सिडी 200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये प्रति बोतल कर दी थी. यह 300 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी चालू वित्त वर्ष के लिए थी, जो 31 मार्च को समाप्त हो रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं