विज्ञापन

हापुड़ में हैं तो LPG सिलेंडर की होगी नो टेंशन! इस नंबर पर फोन करते ही मिलेगी सप्लाई

आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन ने दो स्तरीय समिति का गठन किया है. जिलाधिकारी के निर्देशानुसार गठित समिति में तहसीलदार और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी/पूर्ति निरीक्षक शामिल रहेंगे।जनसुनवाई के दौरान लोगों को मुख्यालय आने में होने वाली दिक्कतों को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है.

हापुड़ में हैं तो LPG सिलेंडर की होगी नो टेंशन! इस नंबर पर फोन करते ही मिलेगी सप्लाई
हापुड़ में LPG के लिए प्रशासन ने जारी किया टोप फ्री नंबर
NDTV
नई दिल्ली:

आप अगर उत्तर प्रदेश के हापुड़ में रहते हैं तो आपको LPG सिलेंडर को लेकर किसी तरह की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि प्रशासन ने इस समस्या को दूर करने के लिए एक खास फोन नंबर जारी कर दिया है. इस नंबर पर फोन करते ही आपके घर LPG का सिलेंडर आ जाएगा. ये फोन नंबर एक टोल फ्री नंबर है. 

आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन ने दो स्तरीय समिति का गठन किया है. जिलाधिकारी के निर्देशानुसार गठित समिति में तहसीलदार और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी/पूर्ति निरीक्षक शामिल रहेंगे।जनसुनवाई के दौरान लोगों को मुख्यालय आने में होने वाली दिक्कतों को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है. अब शादी-विवाह, धार्मिक आयोजन या अन्य आवश्यक कार्यों के लिए संबंधित व्यक्ति अपनी ही तहसील में तहसीलदार या पूर्ति निरीक्षक/क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी से संपर्क कर आवेदन दे सकेगा.

इससे सिलेंडर उपलब्ध कराने में सुविधा मिल सके. इसके अलावा शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल-फ्री नंबर 01222304834, 01222304835 और 1077 जारी किए गए हैं। आम नागरिक इन नंबरों पर कॉल कर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं. जिला पूर्ति अधिकारी हापुड़ ने आम जनता से अपील की है कि वे इन व्यवस्थाओं का लाभ उठाकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं.

बताया गया कि पहले सिलेंडर के लिए आवेदन करने हेतु जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड और शादी का कार्ड लगाना पड़ता था. अब लोगों की परेशानी को देखते हुए तहसील स्तर पर समिति गठित कर दी गई है और कंट्रोल रूम भी बनाया गया है. जिलाधिकारी अभिषेक पांडे ने बताया कि शादी-विवाह, धार्मिक व सामाजिक आयोजनों से पहले आयोजक सिलेंडर की मांग के लिए आवेदन कर सकते हैं. पहले इसके लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ता था, लेकिन अब तहसील स्तर पर व्यवस्था लागू कर दी गई है और हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए गए हैं, जिससे लोगों को सुविधा मिल सके.

यह भी पढ़ें: घर बैठे सरेंडर कर सकते हैं LPG सिलेंडर, Indian Oil ने बताया क्या है आसान तरीका

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com