विज्ञापन

पानी बर्बाद क‍िया तो लगेगा 2000 रुपये का जुर्माना, कटेगा कनेक्‍शन, जान लें यह काम की बात

गुरुग्राम नगर निगम ने पानी की बर्बादी रोकने के लिए बड़ा फैसला लिया है. अब फिजूल इस्तेमाल पर 2000 रुपये तक जुर्माना लगेगा और दोबारा गलती करने पर पानी का कनेक्शन भी काटा जा सकता है.

पानी बर्बाद क‍िया तो लगेगा 2000 रुपये का जुर्माना, कटेगा कनेक्‍शन, जान लें यह काम की बात
काम की बात, पानी की बर्बादी पर कटेगा चालान.

Gurugram water wastage : गुरुग्राम में अब पानी की बर्बादी करना लोगों को महंगा पड़ सकता है. नगर निगम ने शहर में बढ़ते जल संकट और पेयजल के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने का फैसला किया है. निगम प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अगर कोई व्यक्ति पीने के पानी का इस्तेमाल गैर जरूरी कामों में करता पकड़ा गया तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा. इतना ही नहीं, बार-बार नियम तोड़ने वालों का पानी का कनेक्शन भी काटा जा सकता है. निगम का ये फैसला ऐसे समय में आया है जब गर्मी बढ़ने के साथ शहर में पानी की मांग भी तेजी से बढ़ रही है.

पहली बार गलती पर लगेगा जुर्माना

नगर निगम के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति पेयजल का दुरुपयोग करते हुए पाया गया तो उस पर पहली बार 2000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. वहीं दूसरी बार नियम तोड़ने पर बिना किसी चेतावनी के पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा. खासतौर पर कार धोने, सड़क साफ करने या दूसरे गैर जरूरी कामों में पीने के पानी का इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई होगी.

यमुना में बढ़ा अमोनिया, दिल्ली में आज कई इलाकों में रहेगी पानी की किल्लत, यहां देखें लिस्ट

खराब मीटर वालों पर भी सख्ती

निगम ने पानी के खराब और दोषपूर्ण मीटरों को लेकर भी सख्त रुख अपनाया है. जिन उपभोक्ताओं के मीटर खराब पाए जाएंगे, उन पर 1000 रुपये की पेनल्टी लगेगी. तय समय के भीतर मीटर ठीक नहीं कराने पर पानी का कनेक्शन भी काटा जा सकता है. बिना मीटर वाले घरेलू, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल कनेक्शनों पर भी कार्रवाई की तैयारी है.

निर्माण कार्य में नहीं होगा पीने के पानी का इस्तेमाल

नगर निगम ने साफ कहा है कि निर्माण कार्यों में पेयजल का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. अगर कोई निर्माण स्थल पर पीने के पानी का उपयोग करता मिला तो उसका कनेक्शन तुरंत काट दिया जाएगा. निर्माण कार्यों के लिए केवल एसटीपी के पानी के इस्तेमाल की अनुमति होगी.

अवैध कनेक्शन पर चलेगा अभियान

नगर निगम जल्द ही अवैध और अनधिकृत पानी कनेक्शनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाएगा. अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वो अपने पानी के कनेक्शन और मीटर जल्द से जल्द रजिस्टर करा लें. साथ ही पानी की बर्बादी या अवैध कनेक्शन की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं.

लेखक के बारे में
img
अनु चौहान
News Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurugram, Water Wastage, Penality In Water Wastage, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com