विज्ञापन

Farmer Schemes: इस राज्य के किसानों को हर साल मिल रहे 12,000 रुपये, जानिए कैसे

Farmer Schemes: मध्य प्रदेश के किसानों को हर साल 12,000 रुपये मिलते हैं. पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 6000 रुपये और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 6000 रुपये मिलते हैं.

Farmer Schemes: इस राज्य के किसानों को हर साल मिल रहे 12,000 रुपये, जानिए कैसे
किसानों को हर साल कितनी आर्थिक सहायता मिलती है
file photo

Farmer Schemes: केंद्र और राज्य सरकारें किसानों के लिए कई खास योजनाएं चला रही हैं, जिनका फायदा सीधे किसानों तक पहुंच रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल कुल 6,000 रुपये मिलते हैं, जो 2,000 रुपये की तीन किश्तों में दिए जाते हैं. अगर, आप इस योजना का लाभ ले रहे हैं, तो आप एक सप्लीमेंट्री स्कीम का भी फायदा उठा सकते हैं. इस सरकारी योजना में किसानों को हर साल अतिरिक्त 6,000 रुपये दिए जाते हैं यानी किसानों को कुल मिलाकर 12,000 रुपये सालाना लाभ मिल रहा है. चलिए आपको बताते हैं कैसे हर किसानों को 12000 रुपये मिलते हैं और यह किस राज्य में मिलती है.

किसानों को कैसे मिलते हैं 12,000 रुपये?

केंद्रीय योजना- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

राज्य योजना (मध्य प्रदेश)- मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना

मध्य प्रदेश के किसानों को कुल लाभ- सालाना 12,000 मिलते हैं

अन्य राज्यों के किसानों को लाभ- सालाना 6,000 रुपये (केवल केंद्र सरकार की योजना)

दरअसल, मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना शुरू की है. इस योजना के तहत किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अलावा हर साल अतिरिक्त 6,000 रुपये दिए जाते हैं. यह योजना राज्य सरकार ने किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से लागू की है. अब इन दोनों योजनाओं को मिलाकर मध्य प्रदेश के किसानों को हर साल 12,000 रुपये मिलते हैं, जबकि पहले उन्हें सिर्फ 6,000 रुपये ही मिलते थे. इससे राज्य के किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें:- Post Office Schemes: पोस्ट ऑफिस Kisan Vikas Patra और NSC ये स्कीमें दे रही हैं डबल फायदा, जानिए पूरी डिटेल

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए

  • जमीन किसान के नाम पर दर्ज होनी चाहिए
  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए
  • परिवार की सालाना आय तय सीमा से कम होनी चाहिए
  • सरकारी कर्मचारी इस योजना के पात्र नहीं हैं
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए
  • किसान का पहले से पीएम किसान योजना का लाभार्थी होना जरूरी है
  • तभी किसान दोनों योजनाओं का लाभ एक साथ ले सकता है

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com