Rapid Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 20 अक्टूबर को देश के पहले रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम का उद्घाटन करेंगे. दिल्ली-ग़ाज़ियाबाद-मेरठ कॉरिडोर के 17 किलोमीटर लम्बे रेल सेवा का पहला फेज़ पूरी तरह से तैयार हो गया है. यह देश का पहला हाई स्पीड, हाई फ्रीक्वेंसी ट्रांजिट सिस्टम है. देश की पहली रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम 20 अक्टूबर यानी इसी शुक्रवार से ग़ाज़ियाबाद के साहिबाबाद से दोहाई डिपो के बीच लांच की जाएगी.
प्रधानमंत्री शुक्रवार सुबह 11.15 बजे इस पहली हाई स्पीड रेल सेवा का उद्घाटन करेंगे. इस रैपिड रेल में 6 कोच होंगे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
शनिवार से आम लोगों को मिलेगी सेवाएं
इसके बाद शनिवार से इसे आम लोगों के लिए के लिए खोल दिया जायेगा. रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम मेरठ से दिल्ली तक रहने वाले लोगों के लिए एक नया अनुभव होगा. पहले चरण में रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम का स्ट्रेट 17 किलोमीटर तक होगा. इस दौरान ट्रेन साहिबाबाद गाजियाबाद गुलदार दोहे और दोहे डिपो के बीच चलेगी.
मेरठ से दिल्ली के बीच की दूरी 60 मिनट में तय करना संभव
अभी मेरठ से दिल्ली के बीच मेल एक्सप्रेस ट्रेन से करीब डेढ़ घंटे का समय लगता है जबकि लोकल ट्रेन से 2 घंटे से कुछ ज्यादा का समय लगता है लेकिन आरटीएस जून 2025 में जब पूरी तरह से लागू हो जाएगी तो मेरठ से दिल्ली के बीच की दूरी 60 मिनट में तय करना संभव होगा.
पहले फेज में इन स्टेशनों को करेगी कवर
नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन द्वारा तैयार इस रैपिड रेल सेवा का साहिबाबाद स्टेशन तैयार कर लिया गया है. पहले फेज़ में रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम साहिबाबाद, ग़ाज़ियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो के बीच 17 किलोमीटर की दूरी कवर करेगी.
इसमें 50% से ज़्यादा होंगी महिला स्टाफ
इसकी फ्रीक्वेंसी शुरुआत में 15 मिनट रखी जाएगी. हर स्टेशन पर ट्रेन 30 सेकंड के लिए रुकेगी.इसमें मेट्रो की तर्ज़ पर महिलाओं के लिए एक अलग कोच होगा. इसमें 50% से ज़्यादा महिला स्टाफ होंगी. इस रैपिड रेल नेटवर्क में कुल 14 स्टेशन होंगे. रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम देश का पहला सेमी हाई स्पीड रेल नेटवर्क है.
जून 2025 तक जब यह पूरी तरह से मेरठ से दिल्ली के बीच ऑपरेशनल हो जाएगा तो उस दौरान ट्रेन की स्टैंडर्ड स्पीड 100 किमी प्रति घंटे की होगी जबकि ट्रेन की ऑपरेशनल स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटे तक की होगी.
रैपिड रेल प्रोजेक्ट जून 2025 तक पूरी तरह से हो जाएगा तैयार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30,274 करोड़ के इस प्रोजेक्ट का 8 मार्च, 2019 को आधारशिला रखा था. इस महत्वकांशी 82-किलोमीटर लम्बे रैपिड रेल सेवा को दिल्ली से मेरठ के बीच जून 2025 तक पूरी तरह से तैयार कर लिया जायेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं