Bank holidays in India April 2023: नए वित्त वर्ष के पहले महीने यानी अप्रैल 2023 में कई दिनों तक बैंक बंद रहने वाले हैं. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से अप्रैल 2023 के लिए बैंकों की छुट्टियों (Bank Holidays In April 2023) की लिस्ट जारी की गई. जिसमें बताया गया कि इस महीने कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे. अप्रैल महीने में साप्ताहिक छुट्टियों से लेकर अलग-अलग राज्यों में होनेवाले त्योहारों के चलते 15 दिन बैंकों की छुट्टियां रहेगी. आज गुड फ्राइडे ((Good Friday 2023) है. ऐसे में हर कोई ये जानना चाह रहा है कि आज बैंक खुला है या नहीं (Is Bank Open Today). यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस हफ्ते कब-कब बैंकों की छुट्टियां रहने वाली हैं.
आपको बता देें कि गुड फ्राइडे के कारण आज कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा शनिवार और रविवार (Tomorrow Bank Open or Closed) को बैंकों की साप्ताहिक छुट्टियां रहने वाली हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
- 7 अप्रैल: गुड फ्राइडे के मौके पर कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
- 8 अप्रैल 2023: महीने के दूसरे शनिवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
- 9 अप्रैल 2023: रविवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
RBI कैलेंडर के मुताबिक, आज, 7 अप्रैल को गुड फ्राइडे (Bank Closed For Good Friday) के मौके पर आइजोल, बेलापुर बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, आंध्र प्रदेश, हैदराबाद (आंध्र प्रदेश), हैदराबाद तेलंगाना, इंफाल, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे. जबकि आरबीआई की ऑफिशियल बेवसाइट के मुताबिक, कल यानी 8 अप्रैल 2023 को महीने के दूसरे शनिवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे. वहीं, 9 अप्रैल 2023 को रविवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
इस हफ्ते लगातार तीन दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. इस दौरान अगर बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो बैंक बंद होने की वजह से आप ये जरूरी काम नहीं कर पाएंगे. अब बैंक सोमवार को खुलने वाला है. हालांकि, आप बैंकों की छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम के जरिये पैसे की लेनदेन या अन्य काम कर सकते हैं. बैंकों की छुट्टियों का इस पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं