Bank Holiday Today: अगर आपके पास कोई जरूरी बैंकिंग काम है जैसे कैश जमा करना, पासबुक अपडेट कराना या कोई डॉक्यूमेंट सबमिट करना है, तो बैंक जाने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें. आज कई लोग सोच में हैं कि क्या 14 अप्रैल को बैंक खुला है या नहीं? वजह ये है कि आज अंबेडकर जयंती (Ambedkar Jayanti 2025) है. ज्यादातर लोगों को नहीं पता कि आज अंबेडकर जयंती के मौके पर बैंक बंद (Bank Holiday for Ambedkar Jayanti) हैं या खुलेंगे. बैंकिंग से जुड़ी छुट्टियां हर किसी के लिए जरूरी जानकारी होती हैं.
तो आइए जानते हैं RBI द्वारा जारी अप्रैल 2025 की बैंक हॉलीडे लिस्ट के मुताबिक, आज यानी सोमवार, 14 अप्रैल को आपके शहर में बैंकिंग सर्विस चालू रहेंगी या नहीं, और इस महीने और किन-किन तारीखों को बैंक बंद रहेंगे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आज यानी 14 अप्रैल को बैंक बंद हैं या खुले?
आज अंबेडकर जयंती के मौके पर कई राज्यों में बैंक बंद हैं. इसके अलावा, आज कुछ राज्यों में विशु, तमिल नववर्ष, बिहू जैसे त्योहार भी मनाए जा रहे हैं. इसलिए मुंबई, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु, असम, केरल, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
आपके शहर में बैंक खुला है या नहीं?
हालांकि, बैंक की छुट्टियां राज्य के हिसाब से अलग-अलग होती हैं, इसलिए आपके शहर में बैंक खुला है या नहीं, यह राज्य के त्योहारों और छुट्टियों पर निर्भर करेगा. आज यानी 14 अप्रैल 2025 को अधिकतर राज्यों में बैंक बंद हैं, लेकिन आपके शहर की स्थिति जानने के लिए लोकल बैंक ब्रांच या RBI की ऑफिशियल लिस्ट जरूर चेक करें. साथ ही पूरे अप्रैल महीने में बैंक छुट्टियों का शेड्यूल देखकर अपने जरूरी काम समय पर निपटा लें.
अप्रैल में कई दिन बैंकों की छुट्टियां (Bank Holidays in April 2025)
अप्रैल 2025 में बैंकिंग छुट्टियों की लिस्ट काफी लंबी है. इसलिए अगर आपको इस महीने बैंक जाना है तो पहले से ही अपना प्लान बना लें. यहां देखें पूरे महीने की छुट्टियों का शेड्यूल:
- 15 अप्रैल (मंगलवार) – बंगाली नववर्ष, हिमाचल डे, बोहाग बिहू के चलते असम, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.
- 16 अप्रैल (बुधवार) – असम में बोहाग बिहू की वजह से बैंक बंद रहेंगे.
- 18 अप्रैल (शुक्रवार) – गुड फ्राइडे, धार्मिक आयोजन के चलते कई राज्यों जैसे त्रिपुरा, असम, राजस्थान, जम्मू, हिमाचल और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.
- 21 अप्रैल (सोमवार) – त्रिपुरा में गारिया पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे.
- 26 अप्रैल (शनिवार) – चौथा शनिवार,देश भर में सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी.
- 27 अप्रैल (रविवार) – हर रविवार की तरह देश भर में बैंक बंद रहेंगे.
- 29 अप्रैल (मंगलवार) – परशुराम जयंती के मौके पर हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.
- 30 अप्रैल (बुधवार) – बसवा जयंती और अक्षय तृतीया के चलते कर्नाटक और कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
ऑनलाइन सर्विस और ATM का कर सकते हैं इस्तेमाल
अगर बैंक बंद भी हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है. ATM, UPI, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ऐप्स के जरिए आप आसानी से ट्रांजैक्शन कर सकते हैं. लेकिन ध्यान दें, चेक क्लियरेंस, पासबुक एंट्री और कुछ ब्रांच सर्विसेस इन छुट्टियों के दौरान नहीं हो पाएंगी. इसलिए अगर आपका कोई जरूरी काम है, तो छुट्टियों को ध्यान में रखकर पहले से ही प्लानिंग करें ताकि आपको किसी तरह की परेशानी न हो.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं