Husband Name Update in Aadhaar Card: आज के दौर में आधार कार्ड सबसे ज्यादा जरूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक माना जाता है. नया बैंक अकाउंट खुलवाना हो या फिर सिम कार्ड लेना हो आधार कार्ड की जरूरत लगभग हर एक कार्य में पड़ती है. ऐसे में समय के साथ-साथ आधार कार्ड की डिटेल्स अपडेट करवाना बहुत ज्यादा जरूरी होता है. अगर आप अपडेट नहीं करवाते हैं तो कई महत्वपूर्ण काम अटक सकते हैं. ऐसे में जिन महिलाओं की हाल ही में शादी हुई है और वे अपने पति का नाम आधार कार्ड में ऐड कराने का विचार कर रही हैं तो ये खबर फायदेमंद साबित हो सकती है. इसी कड़ी में आज हम आपको इसका पूरा स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं...
यह भी पढ़ें: LIC ने लॉन्च की MyLIC और Super Sales Saathi मोबाइल ऐप, जानिए ग्राहकों और एजेंटों को क्या मिलेगा फायदा
आधार कार्ड में पति का नाम अपडेट कराना क्यों जरूरी?
आधार कार्ड में पति का नाम जोड़ने से कई सरकारी और जरूरी काम आसान हो जाते हैं, जैसे बैंक खाते में चेंज, पासपोर्ट बनवाना, राशन कार्ड अपडेट, बीमा से जुड़े काम और जॉइन्ट अकाउंट का मैनेजमेंट. हस्बैंड का नाम अपडेट कराने के लिए आपके पास मैरिज सर्टिफिकेट, आपका अपना आधार कार्ड और आपके पति का आधार कार्ड होना जरूरी है. कुछ मामलों में अतिरिक्त डॉक्यूमेंट्स भी मांगे जा सकते हैं. साथ ही, आपका मोबाइल नंबर आधार से जुड़ा होना बेहद जरूरी है क्योंकि वेरिफिकेशन के लिए उसी का उपयोग किया जाता है.

जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
- अपने फोन में प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से आधार ऐप डाउनलोड करें.
- अपने आधार नंबर और अन्य डिटेल्स से ऐप में लॉग इन और वेरिफिकेशन कर लें.
- इसके बाद सर्विस टैब पर जाएं.
- यहां आप Address Update ऑप्शन पर टैप करें.
- इसके बाद Family Member's Aadhaar ऑप्शन पर क्लिक करें.
- अब अपने पति का आधार नंबर दर्ज करें और रिलेशन में Spouse सेलेक्ट करें.
- इसके बाद सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट में अपना मैरिज सर्टिफिकेट ऐड कर दें.
- इसके बाद जैसे ही आप सबमिट करेंगे फैमिली मेंबर के पास ये रिक्वेस्ट चली जाएगी.
- जब फैमिली मेंबर इस रिक्वेस्ट को आधार ऐप की मदद से अप्रूव करेंगे तब आधार में एड्रेस अपडेट के साथ-साथ पति का नाम भी एड हो जाएगा.
- पूरे प्रोसेस के बाद आपको एक SRN नंबर मिलेगा जिसकी मदद से आप स्टेटस चेक कर सकते हैं.
कितनी होगी फीस?
आधार कार्ड में पति का नाम अपडेट होने के लिए कम से कम 30 दिनों का समय लग सकता है. इसके अलावा आपको अपडेट कराने के लिए 50 से 75 रुपये की प्रोसेसिंग फीस भी देनी पड़ सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं