Blogs | प्रियदर्शन |मंगलवार अगस्त 30, 2022 09:26 PM IST लेकिन सवाल तो फिर भी बचा हुआ है. जनता का मन समझने का क्या मतलब होता है? निश्चय ही प्रधानमंत्री मोदी लोकप्रिय नेता हैं. लेकिन लोकप्रियता एक अलग चीज़ है और जनता का मन समझना एक दूसरी चीज़. बहुत सारे खिलाड़ी लोकप्रिय होते हैं, बहुत सारे फिल्मी सितारे लोकप्रिय होते हैं. वे जनता में उम्मीद जगाते हैं, गर्व जगाते हैं, सपना जगाते हैं. नेता भी यही काम करते हैं. उनकी लोकप्रियता का आधार वह उम्मीद होती है जो वे पैदा करते हैं, वे सपने होते हैं जो वे दिखाते हैं.