Filmy | गुरुवार जुलाई 10, 2014 10:19 PM IST जानी-मानी अभिनेत्री और नृत्य निर्देशक जोहरा सहगल का गुरुवार को 102 साल की उम्र में निधन हो गया। साल 1935 में एक नृत्यांगना के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाली जोहरा को पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा गया था। उन्होंने मैक्स अस्पताल में शाम करीब 4:30 बजे अंतिम सांस ली।