विज्ञापन

बिग बॉस 20 के 'भाई-बहन' की नजदीकियां देख इमोशनल हुईं गर्लफ्रेंड, 5 साल के रिश्ते पर कहा- 'ये मेरा फाइनल एक्ट है'

लव गिल और स्काउट के भाई बहन वाले रिश्ते पर लाइव स्ट्रीम में काश्वी का इमोशनल बयान दिया, जिसके बाद 5 साल के रिश्ते के ब्रेकअप की अटकलें तेज हो गई हैं. 

बिग बॉस 20 के 'भाई-बहन' की नजदीकियां देख इमोशनल हुईं गर्लफ्रेंड, 5 साल के रिश्ते पर कहा- 'ये मेरा फाइनल एक्ट है'
स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड ने ब्रेकअप का दिया हिंट, लव गिल संग रिश्ते को लेकर हो रही चर्चा
Google
नई दिल्ली:

बिग बॉस 20  कंटेस्टेंट स्काउट ओपी (तन्मय सिंह) की गर्लफ्रेंड और गेमिंग क्रिएटर काश्वी हिरानंदानी के हालिया लाइव स्ट्रीम ने कपल के ब्रेकअप की नई अटकलों को हवा दे दी है. दरअसल, शो में लव गिल और स्काउट ने अपने रिश्ते को भाई बहन का नाम दिया है. हालांकि दोनों की नजदीकियों को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है. जबकि बिग बॉस में आकर स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी ने भी वॉर्निंग दी थी. लेकिन हाल ही के एपिसोड में फिर से दोनों के बीच नजदीकियों ने ना सिर्फ इंटरनेट यूजर्स का गुस्सा बढ़ाया. जबकि लगता है काश्वी का भी दोनों का रोमांस देखकर गुस्सा बढ़ गया है. 

स्काउट की गर्लफ्रेंड ने दिया ब्रेकअप का हिंट 

काशवी हीरानंदानी ने अपनी लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान बात करते हुए अपने पांच साल के रिश्ते की बात की, जिसे सुनकर उनके फैंस अटकलें लगा रहे हैं कि दोनों का रिश्ता किसी मुश्किल मोड़ पर जा पहुंचा है. लाइव स्ट्रीम के दौरान काश्वी एक सपोर्टर्स से बात करते हुए जेन जी कोड़ भाषा में कहती है, "5 साल ही तो थे औरों ने तो...आपको पता है, आपको पता होगा."

इसके बाद उन्होंने फैंस से अपील की कि वे रियलिटी शो को स्काउट की पर्सनल लाइफ से अलग रखें और उनके सपोर्टर्स से कहा कि वे अटकलों में उलझने के बजाय उन्हें देखते रहें और सपोर्ट करते रहें. लाइवस्ट्रीम के आखिर में काश्वी कहती हैं कि उनके लिए यह फाइनल एक्ट है. उन्होंने कहा कि उन्होंने स्काउट को अपना पूरा समर्थन देने का जो वादा किया है, वो बिग बॉस के सफर तक साथ देंगी. उन्होंने इशारा किया कि वो इस बारे में सार्वजनिक तौर पर और ज्यादा कुछ नहीं बताएंगी.

हालांकि, काश्वी के बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट के बाद ब्रेकअप की अटकलें तेज हो गई हैं लेकिन अभी तक दोनों की ओर से अंतिम मुहर नहीं लगी है। दरअसल, बिग बॉस के घर में स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियां व बॉन्डिंग इस विवाद की मुख्य वजह बताई जा रही है। काशवी और स्काउट की मां दोनों ने ही उन्हें लव गिल से दूर रहने की सलाह दी थी.

ये भी पढे़ं- आशा भोसले का 60 साल पुराना सदाबहार गीत, मुंबई की लोकल ट्रेन में खूब देता था सुनाई, अमीरों को दुआ देते थे गरीब

स्काउट और लव गिल की नजदीकियों की हो रही चर्चा

बता दें कि काश्वी और स्काउटओपी करीब पांच साल से साथ हैं. बिग बॉस 20 में लव गिल के साथ स्काउट की बढ़ती नजदीकियों के बाद उनका रिश्ता काफी चर्चा में आ गया. स्काउट और लव ने कहा है कि उनका रिश्ता भाई-बहन जैसा है लेकिन उनकी बार-बार की बातचीत और फिजिकल क्लोजनेस घर के अंदर और व्यूअर्स के बीच चर्चा का विषय बन गई. काश्वी ने आखिरकार स्काउट का सामना किया और वीकेंड का वार के दौरान लव के साथ उनकी बाउंड्री को लेकर सवाल उठाए. इस टकराव के बाद काश्वी को भी लव के बारे में अपनी कुछ टिप्पणियों के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा. बाद में उन्होंने माफी मांगी और साफ किया कि उनका इरादा किसी दूसरी महिला की तरफ नफरत फैलाना नहीं बल्कि स्काउट को उसके कामों के लिए जवाबदेह ठहराना था. 

वीकेंड का वार में काश्वी के आने के बाद स्काउट काफी परेशान नजर आए, जब उन्होंने अपने एक्शन को लेकर उन्हें फटकार लगाई और आखिरकार उन्होंने लव से दूरी बनाने का फैसला किया. हालांकि, दो दिन के अंदर ही उन्होंने काजी से बात करने के बाद फिर से लव गिल से बात करना शुरू कर दिया, जिसमें दोनों ने मसाज सेशन रोकने का फैसला किया लेकिन बातचीत जारी रखने पर सहमति जताई. काश्वी की चेतावनी और बार-बार उनकी इक्वेशन पर सवाल उठाने के बावजूद, स्काउट और लव एक-दूसरे को गले लगाना, हाथ पकड़ना और क्लोज मोमेंट शेयर करना जारी रखे हुए हैं जबकि इसे वे भाई-बहन जैसा रिश्ता बता रहे हैं. 

ये भी पढे़ं- रानी चटर्जी-काजल राघवानी की नोकझोंक वाला भोजपुरी गाना,'म्याऊं-म्याऊं'-'छांव-छांव' करती दिखीं बड़की बहू छोटकी बहू 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kaashvi Hiranandani, ScoutOP, Love Gill, Bigg Boss 20
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com